GT vs RR: हार्दिक पांड्या का शिकार बने संजू सैमसन, 2009 के फाइनल के बाद किसी कप्तान ने कप्तान को किया आउट
नई दिल्ली, मई 29। आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जबरदस्त लय में हैं। फाइनल मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, लेकिन गुजरात की गेंदबाजी के आगे राजस्थान की बल्लेबाज धराशाई होती नजर आ रही है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हार्दिक पांड्या 4 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसमें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का भी विकेट शामिल है।

2009 के बाद कप्तान ने कप्तान को किया आउट
आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कप्तान ने सामने वाली टीम के कप्तान को आउट किया है। हार्दिक पांड्या ने संजू सैमसन को 14 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। आपको बता दें कि इससे पहले यह कारनामा 2009 में आईपीएल के फाइनल में हुआ था, जब आरसीबी के कप्तान अनिल कुंबले ने डेक्कन चार्जेस के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट को आउट किया था। अनिल कुंबले ने गिलक्रिस्ट को शून्य के निजी स्कोर पर बोल्ड किया था।
पांड्या ने इन खिलाड़ियों को किया आउट
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पूरे मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए कप्तान की भूमिका निभाई है। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए हैं। पांड्या ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर, और शिमरन हेटमायर का विकेट लिया है। पांड्या की गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने राजस्थान को 20 ओवर 130 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications