GT vs RR Dream11: किसे बनाएं आज के मैच में ड्रीम XI का कप्तान? 3 खिलाड़ी करेंगे पॉइंट्स की बारिश
GT vs RR Dream11: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है, यह मैच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है, लिहाजा गुजरात के पास होम एडवांटेज निश्चित रूप से रहेगा। गुजरात टाइटंस पहले से ही धांसू फॉर्म में नज़र आ रही है।
4 में से 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है, आज का मैच जीतने पर गुजरात पहले स्थान पर आ जाएगी, फ़िलहाल यहाँ दिल्ली कैपिटल्स का राज है। उधर राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में पंजाब के घर में जीत दर्ज की थी।

इस सीजन अब तक चार मैचों में 2 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में सातवाँ स्थान हासिल किया है, इस मैच में जीत हासिल होने पर रॉयल्स अंक तालिका में छलांग लगा लेंगे। संजू सैमसन की बतौर कप्तान वापसी होने से टीम के हौसले बुलंद लग रहे हैं। ड्रीम इलेवन के लिए कप्तान चुनने लायक तीन प्लेयर्स के बारे में यहाँ बताने का प्रयास किया गया है।
यशस्वी जायसवाल: पंजाब के खिलाफ मैच में जायसवाल का बल्ला चला था और वह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जायसवाल ऊपरी क्रम में खेलते हैं, इस वजह से उनको ओवर्स पूरे मिलेंगे। जितने रन वह बनाएंगे, सभी से पॉइंट्स मिलने वाले हैं। इस वजह से वह कप्तान बनाये जा सकते हैं।
शुभमन गिल: पिछले मैच से गिल ने भी अपनी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल कर ली है। गिल को भी कप्तान बनाया जा सकता है। उनके साथ भी स्थिति वही है, जो जायसवाल के साथ है। गिल भी ऊपरी क्रम में बैटिंग करते हैं और अहमदाबाद में खेलना उनको काफी पसंद है।
संजू सैमसन: यहाँ संजू सैमसन को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वह भी प्रबल दावेदार हैं। उनकी बैटिंग में कोई कमी नहीं है और अगर पावरप्ले तक वह टिक जाते हैं, तो रनों के साथ ड्रीम इलेवन में पॉइंट्स की बरसात होना तय है। सैमसन को कप्तान बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications