GT vs RR: राजस्थान और गुजरात के बीच आज कांटे की टक्कर, जानें कौन-से बल्लेबाज करेंगे विस्फोटक बल्लेबाजी

IPL 2023 Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में आज गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें अपनी जीत सुनिश्चित करने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेंगी।

GT vs RR

IPL 2023, GT vs RR Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में आज गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है, ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत आज शाम 7:30 बजे से होगी। लखनऊ और हैदराबाद की टीम चार में से तीन-तीन मैच जीतने के बाद आज चौथी जीत की उम्मीद के साथ एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा चुकी हैं। आइए जानते हैं आज के मैच में किन तीन खिलाड़ियों के बल्ले से सबसे अधिक रन बनने की उम्मीद है।

आज फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं जोस बटलर
आईपीएल के 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर ने गेंजबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आईपीएल के चौथे मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस सीजन में बटलर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार मैचों में 51 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। बटलर ने पहले मैच में 54, दूसरे में 19, और तीसरे में 79 तो चौथे मैच में 52 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज भी बटलर का बल्ला जमकर चलेगा।

गुजरात की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं शुभमन गिल
गुजरात टाइटंस के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल पर एक बार फिर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। शीर्ष क्रम के सलामी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में अब तक 183 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल के 13वें मैच में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गिल ने अपने 77वें मैच में आईपीएल में 2000 रन पूरे किए हैं। शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 अप्रैल को मोहाली में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद पर 67 रन बनाए। ऐसे में गिल आज भी गुजरात की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

साईं सुदर्शन कर सकते हैं विस्फोटक बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन की विस्फोटक बल्लेबाजी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों को परेशान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन के बल्ले से खूब रन बरसे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाजी ने इस सीजन के टुर्नामेंट में अब तक 156 रन बनाए हैं। पूरी उम्मीद है कि सुदर्शन के मुकाबले में भी धमाकेदार पारी खेलेंगे।

गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या, (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, आर अश्विन, एम अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+