GT vs RCB, Pitch Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
GT vs RCB, Pitch Weather: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच बुधवार, 2 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले GT बनाम RCB मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, उसने अब तक दोनों मैच जीते हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में 50 रनों से जीता था। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2025 में मिली-जुली शुरुआत की है, जिसमें एक में जीत और दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सीजन का अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रनों से जीता था।

जीटी के खिलाफ मजबूत स्थिति में आरसीबी
दोनों टीमों ने कुल पांच आमने-सामने मैच खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने दो मैच जीते हैं।
RCB vs GT Weather Report: वेदर रिपोर्ट
बुधवार शाम को बेंगलुरु में मौसम का पूर्वानुमान अच्छा है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी 45 से 50 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
RCB vs GT Pitch Report: पिच रिपोर्ट
आईपीएल मैच में बल्लेबाजों के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पिच में से एक है। यहां के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर होगा। इस मैदान पर आखिरी आईपीएल मैच मई 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था, जिसमें 12 विकेट के नुकसान पर कुल 409 रन बनाए गए थे।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, करीम जानत।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह। रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications