'मैं पक्का कह रहा हूं, धोनी तब खुश नहीं थे', स्वान ने याद किया 2011 वर्ल्ड कप का एक किस्सा
नई दिल्ली, 19 मई: भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जीता था। इस बात को 11 साल हो चुके हैं। उस वर्ल्ड कप में एक ग्रुप स्टेज मुकाबला भी हुआ था जो टाई के तौर पर समाप्त हुआ था। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच था।

इस मुकाबले में एक घटना हुई थी जो इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने याद की है। भारत ने 338 रन बनाए थे लेकिन इंग्लैंड भी एंड्रयू स्ट्रॉस (158) और इयान बेल (69) के दम पर टारगेट की ओर बढ़ता जा रहा था। लेकिन मैच के अंत में भारत की गेंदबाजी शानदार रही और जीत मिल गई।
ग्रीम स्वान ने cricket.com पर एक वीडियो में बात करते हुए कहा, "हम जीत रहे थे, हम सब चेजिंग रूम में हंस रहे थे और मजाक कर रहे थे। हमको लग रहा था भारत 20 रन पीछे रह गया। हम मैच में बड़े अच्छे थे। जब अचानक पीयूष चावला ने कुछ विकेट चटका दिए। हम दबाव में आ गए और अचानक ही हम मैच को गंवाने की स्थिति में थे। फिर हम जीत नहीं पाए। और जैसा की वनडे क्रिकेट में होता है गेंदबाज बाद में हावी हो गए। मैं चावला को एक छक्का मारा। वह गुगली गेंद मैंने पढ़ ली थी और उसको एक छक्का मारा जिससे कुछ हद तक फिर से गेम में हमारी वापसी हो गई।"

"अब 2 गेंदों पर जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी। हमने तब दो रन चुराए जब भारत को वे रन देने ही नहीं चाहिए थे। मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं, एमएस धोनी बहुत खुश नहीं थे। लास्ट बॉल पर एक्स्ट्रा कवर का फिल्डर डाइव लगाकर गेंद को रोक गया और हम एक ही रन ले पाए।"
ये भी पढ़ें- IND vs SA T20 सीरीज के लिए BCCI ने दर्शकों को दी स्टेडियम की पूरी क्षमता में आने की छूट- रिपोर्ट
इस तरह से यह मुकाबला टाई हो गया और अब 'सर' बन चुके एंड्रयू स्ट्रॉस को मैन ऑफ द मैच दिया गया था। स्वान ने 9 गेंदों पर 15 रनों की अहम पारी खेली। भारत की ओर से भी एक शतक लगा था जब सचिन तेंदुलकर ने 115 गेंदों पर 120 रनों की बढ़िया पारी खेली थी। गंभीर और युवराज सिंह के बल्ले से तेज अर्धशतक निकले थे। धोनी ने 25 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली थी।
उस समय जेम्स एंडरसन सफेद गेंद क्रिकेट में भी बॉलिंग करते थे। उन्होंने 9.5 ओवर में 91 रन दिए थे। खुद ग्रीम स्वान ही थोड़े ठीक थे जिन्होंने 9 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। टिम ब्रेसनन को 5 विकेट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications