जडेजा को हुआ गलती का एहसास, ग्रीम स्मिथ ने बताया क्यों छोड़ी कप्तानी
नई दिल्ली। कप्तानी के साथ-साथ रन बनाना कोई आसान काम नहीं रहता। एक कप्तान को ना सिर्फ टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी रहती है बल्कि खुद का प्रदर्शन भी निखारना पड़ता है। हालांकि, आईपीएल में रविंद्र जडेजा को जब पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालने का माैका मिला तो वह इसे भुना नहीं सके। नतीजा यह रहा कि जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला कर दिया। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के फैसले की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जडेजा को शायद इस बात का एहसास हो गया होगा कि इस समय कप्तानी की भूमिका उनके लिए सही नहीं है।

चेन्नई ने 30 अप्रैल (रविवार) को घोषणा की थी कि जडेजा ने कप्तानी की भूमिका से इस्तीफा दे दिया है और एमएस धोनी को कप्तानी वापस सौंप दी गई है। आईपीएल 2022 में गत चैंपियन का भयानक समय रहा है क्योंकि उन्होंने अपने आठ मैचों में केवल दो जीते हैं। स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान कहा, "मेरा मानना है कि आपको जडेजा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्हें टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ ही दिन पहले कप्तानी मिली। हर कोई सवाल कर रहा था कि क्या बल्ले, गेंद और मैदान पर वह कुछ कर दिखाएंगे। लेकिन उनका कप्तान बननाकाफी कारगर नहीं हुआ है।"
स्मिथ ने कहा, "उन्होंने यह महसूस किया है। वह इस तथ्य से परिचित हो गया है कि इस स्तर पर शायद कप्तानी करना उसके लिए नहीं है और फिर से धोनी को कप्तनी देना सही है। उनके पास बड़ी मात्रा में अनुभव और एक शांत चरित्र है। आइए उम्मीद करते हैं कि जड्डू बल्ले और गेंद से सीजन का शानदार अंत करें।" इस बीच, गत चैंपियन 1 मई (रविवार) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले अपने ग्रुप स्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications