ट्विटर के बजाए क्रिकेट पर ध्यान दो, राहुल तेवतिया के 'दर्द' भरे ट्वीट पर ग्रीम स्मिथ ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 21 जून: राहुल तेवतिया को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि उनको आयरलैंड दौरे के लिए जरूर चुना जाएगा। तेवतिया को लोग ऐसे चमत्कारी बल्लेबाज के तौर पर याद रखते हैं जिसके क्रीज में बने रहते हुए कुछ भी संभव है। तेवतिया एक फिनिशर की भूमिका अदा करते हैं और आईपीएल 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस को भी कुछ मैच अपने ही दम पर जिताकर दिखाए। ऐसे में उनको भारतीय टीम में चुने जाने को लेकर कुछ उम्मीदें थी लेकिन ये धूमिल हो गई और यह खिलाड़ी फिर 'दर्द' से गुजरा।

'उम्मीदें दर्द देती हैं

'उम्मीदें दर्द देती हैं

इसी वजह से राहुल तेवतिया ने पिछले हफ्ते ट्वीट किया कि 'उम्मीदें दर्द देती हैं', और इसके लिए उनको चर्चा भी मिल गई। यह ट्वीट भारत द्वारा आयरलैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा के बाद आया था। भारत ने 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

खेल पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी

खेल पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी

तेवतिया का नाम सूची से गायब था लेकिन प्रशंसकों के लिए यह चौंकाने वाली खबर नहीं थी क्योंकि खिलाड़ी को हाल ही में समाप्त हुई दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में भी शामिल नहीं किया गया था। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बाए हाथ के बल्लेबाज तेवतिया को को ट्विटर के बजाय अपने खेल पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी है।

क्या करें भारत में सबके पास इतनी प्रतिभा है

क्या करें भारत में सबके पास इतनी प्रतिभा है

ग्रीम स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "भारत में यह बहुत मुश्किल है क्योंकि लोगों के पास इतनी प्रतिभा है। और कोच राहुल द्रविड़, और कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में परिस्थितियों को देखते हुए अपने अधिकांश खिलाड़ियों को चुना होगा। मैं कहूंगा कि ट्विटर के बजाय, प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि अगली बार जब आपका समय आए तो सुनिश्चित करें कि कोई भी आपको बाहर नहीं छोड़ सके।"

गुजरात टाइटन्स के लिए मैच जिताकर दिए थे

गुजरात टाइटन्स के लिए मैच जिताकर दिए थे

29 वर्षीय बल्लेबाज को पिछले साल घर में इंग्लैंड T20I के लिए चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह तब भी डेब्यू करने से चूक गए। तेवतिया ने अधिकांश मौकों पर खुद को काबिल साबित किया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए भी खुद पर लगाए पैसों की पूरी वसूली दी और 16 मैचों में 147.61 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

सुनील गावस्कर का दिल पसीजा

सुनील गावस्कर का दिल पसीजा

हालांकि, गेंद के साथ, तेवतिया ने पूरे आईपीएल सीजन में केवल छह ओवर फेंके और कोई विकेट लेने में विफल रहे। हालांकि, भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि तेवतिया की कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए उन्हें आगामी आयरलैंड दौरे के लिए एक मौका दिया जाना चाहिए था।

मेहनत को तो पहचाना जाना चाहिए था

सुनील ने कहा, "राहुल तेवतिया को आयरलैंड के लिए टीम में होना चाहिए था। राहुल तेवतिया एक ऐसे शख्स थे जिन्हें टीम में होना चाहिए था। वह आईपीएल में शानदार थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में चतुराई से बल्लेबाजी की। कोई ऐसा व्यक्ति जो उस तरह का स्वभाव दिखाता है उसे टीम में कम से कम 16वें सदस्य के रूप में टीम में होना चाहिए था। कम से कम उनकी मेहनत को तो पहचाना जाना चाहिए था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+