'आपकी असली जगह तो यूट्यूब ही है,' PCB से हटाये जाने पर रमीज़ राजा का ट्विटर पर बना मज़ाक
रमीज़ राजा के ऊपर पाकिस्तानी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए पीसीबी हेड के पद से हटा दिया। अब उनके स्थान पर नजम सेठी को अध्यक्ष बनाया गया है।

Ramiz Raja: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव दिखने लगे हैं। पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा को पद से हटाते हुए बोर्ड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम में सरफराज अहमद जैसे पुराने खिलाड़ी की वापसी हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। कप्तानी बाबर आज़म को ही दी गई है।
रमीज़ राजा के पीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद पाकिस्तान टीम को नॉक आउट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बड़े इवेंट्स में पाक टीम के साथ ऐसा ही देखने को मिला है। टीम के खराब खेल के बाद हर बार पीसीबी हेड और कप्तान को घेरा जाने लगा और इससे सरकार पर भी दबाव बढने लगा। प्रधानमंत्री ही पीसीबी हेड चुनने में अहम भूमिका निभाता है। अब पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने एक्शन लेते हुए रमीज़ राजा को हटा दिया। उनकी जगह नजम सेठी को पीसीबी हेड बनाया गया है। सेठी इससे पहले भी पीसीबी हेड के तौर पर कार्य कर चुके हैं।
रमीज़ राजा पीसीबी में आने से पहले यूट्यूब पर क्रिकेट विश्लेषण किया करते थे और वीडियो बनाते थे। फैन्स ने उनको ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल करते हुए कहा है कि अब एक बार फिर से यूट्यूब पर जाकर वीडियो ही बनाने का काम करना। इस तरह फैन्स ने रमीज़ राजा का जमकर मजाक बनाया है।
पाकिस्तान टीम का अगला असाइनमेंट अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज है। कीवी टीम के खिलाफ पाकिस्तान का पहला टेस्ट मैच 26 दिसम्बर को कराची में शुरू होगा। इसके बाद अगला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जाएगा। यह मुकाबला 3 जनवरी को शुरू होगा। देखना होगा कि इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तानी टीम इस बार किस तरह का प्रदर्शन करती है। कीवी टीम के खिलाफ भी मामला आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications