IPL में अंपायरिंग पर उठे सवाल! हार्दिक को मिली ग्लव्स बदलने की छूट, लेकिन स्टब्स को किया मना? भड़के फैंस

Glove controversy in IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच मैदान पर नियमों को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इसे ग्लव्स विवाद (Glove Controversy) कहा जा रहा है। महज 24 घंटे के भीतर दो मैचों में अंपायरों द्वारा लिए गए विपरीत फैसलों ने टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। एक तरफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को ओवर के बीच में दो बार ग्लव्स बदलने की अनुमति दी गई। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स की इसी मांग को अंपायरों ने ठुकरा दिया।

हार्दिक पंड्या को दी ग्लव्स बदलने की इजाजत (Glove controversy in IPL 2026)

वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान 12वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने दो बार अपने ग्लव्स बदले। हैरानी की बात यह रही कि अंपायरों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और न ही खेल में देरी का हवाला दिया। हार्दिक ने बिना किसी चेतावनी के अपना गियर बदला और खेल जारी रहा। इसके ठीक 24 घंटे बाद दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में स्थिति बदल गई।

Glove controversy 1

ट्रिस्टन स्टब्स की मांग को ठुकराया

दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने पसीने की वजह से ग्रिप ढीली होने पर ग्लव्स बदलने का अनुरोध किया। अंपायरों ने समय की बर्बादी का तर्क देकर उन्हें मना कर दिया। स्टब्स अगली ही गेंद पर आउट हो गए। आउट होने के बाद स्टब्स ने गुस्से में अपना हेलमेट फेंक दिया। डगआउट में बैठे नीतीश राणा और कोच हेमांग बदानी अंपायरों से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नीतीश राणा पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

क्या कहते हैं नियम?

आईपीएल की प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक उपकरण बदलने के नियम तय है। बल्लेबाज आमतौर पर ओवर खत्म होने के बाद या ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान ही गियर बदल सकते हैं। ओवर के बीच में ग्लव्स या बैट तभी बदला जा सकता है जब वह खराब हो गया हो या सुरक्षा का मुद्दा हो। नियम स्पष्ट रूप से ओवर के बीच गियर बदलने से मना नहीं करते, लेकिन यह पूरी तरह से मैदानी अंपायर के विवेक पर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+