सामने आयी भारतीय गर्लफ्रेंड विन्नी रमन के साथ मैक्सवेल की शादी की तारीख, वायरल हुआ तमिल में छपा कार्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई सालों से अपनी गर्लफ्रेंड विन्नी रमन (भारतीय मूल) के साथ रिलेशनशिप में हैं और फरवरी 2021 के दौरान उन्होंने सगाई भी की थी। हालांकि शादी की तारीख तय नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब इस दिग्गज खिलाड़ी की शादी की तारीख सामने आ गई है। ग्लेन मैक्सवेल की शादी की तारीख का खुलासा उनके वेडिंग कार्ड से हुआ है, जो कि तमिल में छपा हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Glenn maxwell

इस वेडिंग कार्ड में शादी का वेन्यू मेलबर्न बताया जा रहा है लेकिन जो तारीख सामने आयी है, उससे साफ हो गया है कि आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिये यह दिग्गज खिलाड़ी शुरुआती दौर में नहीं उपलब्ध रहेगा। पहले पाकिस्तान के दौरे की वजह से कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उपल्बध नहीं हो पा रहे थे ग्लेन मैक्सवेल के न उपलब्ध होने के पीछे उनकी शादी है।

और पढ़ें: IPL Auction के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट चेन्नईसुपरकिंग्स, रैना नहीं यह खिलाड़ी बना कारण

तमिल रीति रिवाजों से होगी शादी

तमिल रीति रिवाजों से होगी शादी

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल की शादी की तारीख के बारे कस्तूरी शंकर नाम के ट्विटर हैंडल ने पुष्टि की है, जिसमें उन्होंने शादी के कार्ड की तस्वीर भी शेयर की है। यह शादी का कार्ड तमिल भाषा में छपा है जिसमें ग्लेन मैक्सवेल के विन्नी रमन के साथ शादी करने की बात कही गई है, इस ट्वीट में शादी तमिल ब्राह्मण अंदाज में किये जाने की बात भी कही गई है।

कस्तूरी शंकर की ओर से किये गये इस ट्वीट में कहा गया है,'ग्लेन मैक्सवेल विन्नी रमन से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी तमिल मुहुर्त पत्रिका के तहत की जायेगी और उम्मीद के हिसाब से तमिल ब्राह्मण रीति रिवाजों से होगी। क्या वहां पर एक क्रिश्चियन अंदाज वाली शादी भी होगी? ग्लेन और विन्नी को ढेरों बधाइयां।'

मेलबर्न में 27 मार्च को होगी शादी

मेलबर्न में 27 मार्च को होगी शादी

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 15वें सीजन को पास देखते हुए पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि शादी भारत में होगी और बारात ऑस्ट्रेलिया से आयेगी, हालांकि ऐसा नहीं है। वेडिंग कार्ड के अनुसार शादी की तारीख 27 मार्च तय की गई है, जिसका आयोजन मेलबर्न में किया जायेगा। इस शादी में कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल ने विन्नी रमन के साथ सगाई भी भारतीय रीति रिवाज के साथ की थी, जिनकी तस्वीरों को फैन्स बहुत ज्यादा पसंद किया था।

चेन्नई की रहने वाली हैं विन्नी रमन

चेन्नई की रहने वाली हैं विन्नी रमन

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल की होने वाली पत्नी विन्नी रमन भारतीय मूल की रहने वाली हैं और उनका परिवार चेन्नई से आता है। हालांकि विन्नी की बात करें तो उनके जन्म से लेकर पढ़ाई तक सभी कुछ ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। विन्नी के पिता वेंकट रमन और पत्नी जयलक्ष्मी उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया रहने चले गये थे, जहां पर विन्नी का जन्म हुआ और उन्होंने फार्मेसी में अपनी पढ़ाई पूरी की। ग्लेन मैक्सवेल से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शॉन टेट ने भी भारतीय मूल की लड़की मासूम सिंघा से शादी रचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+