महेंद्र सिंह धोनी पीते हैं हुक्का! चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा
जॉर्ज बैली ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेला है, उन्होंने धोनी को काफी करीब से देखा है और उन बातों का खुलासा किया है।

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। आईसीसी के तीन बड़े इवेंट्स में उन्होंने टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया था। फैन्स महेंद्र सिंह धोनी को शांत और सरल स्वभाव के कारण काफी ज्यादा पसंद करते हैं। मैदान पर उनको कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हैं और इस टीम को चार बार अपनी कप्तानी में खिताबी जीत दिला चुके हैं। धोनी ऑफ़ द फील्ड क्या करना पसंद करते हैं और कौन सी चीजें उनको अच्छी लगती है, इस बारे में एक बड़ी जानकारी समाने आई है।

धोनी के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी जॉर्ज बैली ने बताया है कि धोनी के दरवाजे खिलाड़ियों के लिए खुले रहते हैं और वह मिलने से मना नहीं करते हैं। एक बातचीत में बैली ने कहा कि धोनी थोड़ा हुक्का या शीशा पीना पसंद करते हैं। अक्सर पर अपने रूम में इसका सेटअप रखते हैं। उनके दरवाजे सबके लिए खुले रहते हैं और जब आप उनके कमरे में जाते हो तो वहां कई युवा खिलाड़ी दिखते हैं। भारत या अन्य देशों में ये चीजें सीनियर के हिसाब से हो सकती है लेकिन धोनी ने इस प्रथा को तोड़ दिया।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेले थे बैली
बैली ने कहा कि अगर आप देर रात को धोनी के कमरे में गेम या अन्य किसी पहलू पर बात करते हैं, तो यह बाधाओं को तोड़ने वाली बात है। गौरतलब है कि बैली ने आईपीएल में धोनी के साथ खेला था। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी बैली उनके साथ खेले थे। उस समय बैली ने धोनी को काफी करीब से देखा था।

पिछले साल चेन्नई का प्रदर्शन खराब रहा था
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब भी वह बतौर कप्तान खेलते हैं। धोनी ने चार बार चेन्नई को आईपीएल का चैम्पियन बनाया है। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। जडेजा को सीजन की शुरुआत में कप्तान बनाया गया था। इसके बाद बीच में धोनी को कप्तानी दी गई थी। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications