गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान, टीम में नहीं चुने जाने से हैं परेशान

Gautam Gambhir on Prithvi Shaw: गौतम गंभीर ने पृथ्वी शॉ के भविष्य पर चिंता जाहिर की है। गंभीर ने इसके साथ ही भारतीय टीम के कोच पर भी निशाना साधा है।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir on Prithvi Shaw: भारतीय टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि पृथ्वी शॉ को इस बार जरूर टीम में मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, पृथ्वी शॉ एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे।

शानदार रहा है पृथ्‍वी शॉ का रिकॉर्ड

शानदार रहा है पृथ्‍वी शॉ का रिकॉर्ड

मुंबई के पूर्व कप्‍तान और ओपनर पृथ्‍वी शॉ ने अपने करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी की थी। लेकिन इससे पहले लगातार पृथ्वी ने अपनी कप्तानी में टीम को बड़ी जीत दिलाते रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में भी कई धमाकेदार पारियां खेली हैं। इसके बावजूद वह भारतीय टीम से दूर ही रहे हैं।

गंभीर ने पृथ्वी की अनदेखी पर तोड़ी चुप्पी

गंभीर ने पृथ्वी की अनदेखी पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस युवा बल्लेबाज के साथ होने वाली नाइंसाफी पर अपनी बात रखी है। पृथ्वी शॉ के करियर को ध्यान में रखते हुए गंभीर ने कहा कि युवाओं को सही रास्ते पर लाने का काम कोच का होता है। किसी भी टीम में कोच की जरूरत क्या होती है? स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि कोच किसलिए हैं? चयनकर्ता किसलिए हैं? वह सिर्फ टीम का चयन और थ्रोडाउन करने के लिए नहीं हैं।

शॉ जैसे खिलाड़ी को सही रास्ते पर लाने की जरूरत

शॉ जैसे खिलाड़ी को सही रास्ते पर लाने की जरूरत

गंभीर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि टीम में कोच किस लिए हैं, चयनकर्ता कहैं। उनका काम सिर्फ टीम को सेलेक्ट करना नहीं ,बल्कि एक खिलाड़ी को तैयार करना भी है। खास कर पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी को सही रास्ते पर लाने की कोशिश करनी चाहिए। यह मैनेजमेंट का काम है। उनका काम सिर्फ एक मैच के लिए किसी खिलाड़ी तैयार करना या प्रैक्टिस सीजन में मदद करना नहीं है। पृथ्वी जैसे खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+