Gautam Gambhir ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, मां ICU में फिर भी लिया ये कड़ा फैसला
Gautam Gambhir News: टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी जिम्मेदारी को सबसे ऊपर रखते हैं। गौतम गंभीर ने एक बार इस बात को सच कर दिखाया है। अपनी मां की खराब तबीयत के बावजूद गंभीर ने इंग्लैंड में टीम इंडिया से दोबारा जुड़ने का बड़ा फैसला किया है। गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था।
गौतम गंभीर की मां को आया था दिल का दौरा (Gautam Gambhir News)
जैसे ही गौतम गंभीर को यह खबर मिली, उन्होंने भारत में अपने परिवार के पास आने में एक पल की भी देर नहीं की। उस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड में भारत बनाम भारत-A इंट्रा-स्क्वाड मैच की तैयारी कर रही थी। गंभीर तुरंत इंग्लैंड से दिल्ली लौटे और अपनी मां के पास रहे। अब जब उनकी मां की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखने का फैसला लिया है।

गंभीर के लिए सबसे आगे है देश
गौतम गंभीर सोमवार यानी 16 जून शाम को यूके के लिए रवाना होंगे और अगले दिन यानी 17 जून को हेडिंग्ले में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। टीम इंडिया के करीबी सूत्रों के अनुसार, गंभीर पहले लंदन पहुंचेंगे और फिर बाकी टीम के साथ हेडिंग्ले रवाना होंगे। गंभीर के इस फैसले से एक बात साफ हो जाती है कि देश उनके लिए हमेशा पहले आता है।
गिल को चाहिए गंभीर का साथ
बता दें कि भारत रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना एक नई टेस्ट टीम बनाने की कोशिश कर रहा है। इस बार शुभमन गिल पहली बार टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं और ऐसे में गंभीर का साथ उनके लिए बेहद जरूरी है। गंभीर की गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोशेट, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। अभ्यास मैच तीन दिन में ही समाप्त हो गया, लेकिन खिलाड़ियों ने इसे पूरी गंभीरता से लिया।












Click it and Unblock the Notifications