IND vs BAN: गौतम गंभीर ने कर दिया खुलासा, चेन्नई टेस्ट की प्लेइंग 11 से कौन होगा बाहर?
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। हेड कोच गौतम गंभीर ने बता दिया कि टीम इंडिया में किसे जगह मिलनी है। इससे यह भी साफ़ हो गया कि कौन से प्लेयर बाहर रहेंगे।
गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता करते हुए प्लेइंग इलेवन में खेलने वाले बल्लेबाजों का जिक्र कर दिया। इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर भी अहम बयान दिया। गंभीर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड में बेस्ट हैं। सरफराज खान इस टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे।

गंभीर ने प्लेइंग इलेवन के बारे में पूरा नहीं बताया लेकिन लगभग बता दिया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और जायसवाल ओपन करेंगे और गिल नम्बर तीन पर रहेंगे। विराट कोहली चौथे नम्बर पर बैटिंग करेंगे। इसके अलावा गंभीर ने कहा कि पन्त और राहुल भी खेलेंगे। उनका कहना था कि जुरेल और सरफराज के ऊपर इनको तरजीह दी गई है।
इससे साफ़ हो गया कि सरफराज प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे। शायद यही कारण था कि वह कैम्प में शामिल न होकर दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेल रहे थे। गंभीर ने कहा कि घरेलू क्रिकेट से हमें मीडियम पेस गेंदबाजी वाला ऑल राउंडर मिल सकता है, अगर अभी नहीं है तो ठीक है। हम कपिल देव के समय से ही इस बारे में बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास, अश्विन, जडेजा, अक्षर और वॉशिंगटन के रूप में ऑल राउंडर मौजूद हैं। इससे एक और बात साफ़ होती है कि बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी के लिए एक नाम बुमराह है। दूसरा नाम सिराज या आकाश दीप में से कौन होगा, यह देखना है।
गंभीर ने उन बातों को भी सिरे से ख़ारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि टीम इंडिया के बल्लेबाज क्वालिटी स्पिन के सामने संघर्ष कर रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में हार के बाद इस तरह की चर्चा देखने को मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications