'कई दशकों बाद देखी वैसी बेहतरीन गेंदबाजी', गंभीर ने बताया कौन सा बॉलिंग स्पेल है सबसे बेस्ट

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है जिसके पहले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एक पारी और 222 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मोहाली के मैदान पर खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच 3 दिन के अंदर ही खत्म हो गया, जहां पर भारतीय खिलाड़ियों ने पहले बल्ले से रनों की बरसात करते हुए 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए श्रीलंका की टीम को पहले 174 और फिर 178 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम के लिये इस मैच में स्पिनर्स ने 15 विकेट तो वहीं पर तेज गेंदबाजों ने 5 विकेट हासिल किये।

Gautam Gambhir

इस दौरान भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने रिकॉर्डस की झड़ी लगा दी तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन ने भी सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने के मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की टॉप 10 लिस्ट में एंट्री कर ली है और 9वें पायदान पर कब्जा जमा लिया है।

और पढ़ें: IND vs SL: मोहाली टेस्ट में रोहित के नाम हुआ कप्तानी का बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-गांगुली को छोड़ा पीछे

कपिल से कम नहीं है अश्विन का प्रभाव

कपिल से कम नहीं है अश्विन का प्रभाव

अश्विन ने मोहाली टेस्ट में बल्ले से 61 रनों की पारी खेली तो वहीं पर गेंद से 6 विकेट अपने नाम किये। अश्विन के इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम करने के मौके पर पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है और बताया है कि उन्होंने अपने करियर में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल कौन सा देखा है। स्टार स्पोर्टस से बात करते हुए जब गंभीर से पूछा गया कि उनके हिसाब से कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन में कौन ज्यादा बेहतर ऑलराउंडर खिलाड़ी रहा है तो गंभीर ने कहा कि उनके हिसाब से बतौर खिलाड़ी अश्विन ने किसी भी दिग्गज खिलाड़ी से ज्यादा प्रभावित किया है।

दशकों में फेंका गया है यह बेस्ट स्पेल

दशकों में फेंका गया है यह बेस्ट स्पेल

गौतम गंभीर ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के 2020-21 दौरे को याद करते हुए मेलबर्न टेस्ट को याद किया और कहा कि अश्विन ने वहां पर जिस तरह की गेंदबाजी की वह उनके करियर में देखा गया सबसे बेहतरीन स्पेल था।

उन्होंने कहा,'मैं अश्विन को दूसरे नंबर पर बिल्कुल भी नहीं रखूंगा लेकिन मैं उन्हें कपिल देव के बराबर जरूर रखूंगा क्योंकि अश्विन ने एक खिलाड़ी के तौर पर जो छाप छोड़ी है वो काफी शानदार है। टेस्ट क्रिकेट में वो 5 शतक लगा चुके हैं, मैं आंकड़ों की तरफ नहीं जाना चाहूंगा क्योंकि यह बहुत भटकाऊ हो सकते हैं। मेलबर्न टेस्ट में अश्विन ने जो स्पेल फेंका था, मैंने अपने पूरे करियर में किसी ऑफ स्पिनर की तरफ से इससे बेहतरीन स्पेल नहीं देखा है। मैच के पहले दिन उन्होंने स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड और मार्नस लाबुशेन को जिस तरह से आउट किया, मुझे नहीं लगता कि किसी भी ऑफ स्पिनर ने ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में इससे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वो भी कुकुबुरा की गेंद से, आप किसी भी फिंगर स्पिनर से पूछ लीजिये वो कुकुबुरा की गेंद से खेलना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन अश्विन का प्रभाव कपिल देव के जितना ही था।'

महज 85 मैचों में अश्विन ने तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड

महज 85 मैचों में अश्विन ने तोड़ा कपिल का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हासिल करने के लिये 131 टेस्ट मैच खेले थे जबकि रविचंद्रन अश्विन ने महज 85वें मैच में भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया और फिलहाल 436 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। भारत के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट अपने नाम किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+