IPL 2024: क्या गौतम गंभीर और धोनी की नहीं बनती? जानिए केकेआर के कोच का बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir on MS Dhoni: केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयान दिया है। गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को काफी चतुर कप्तान बताया है। गंभीर से जब धोनी से रिश्ते के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि दोस्ती और सम्मान रहेगा लेकिन हम फील्ड पर होते हैं, मैं भी जीत दर्ज करना चाहता हूँ। मैं अपने दिमाग में बहुत क्लियर हूँ। अगर आप धोनी से भी यह सवाल पूछेंगे, तो आपको उनसे भी शायद वही उत्तर मिलेगा।

gautam gambhir

गंभीर ने कहा कि अगर अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए होते है, तो विपक्षी टीम को डर होता है। मैंने आईपीएल में उनके साथ खेलकर अच्छा लगा, मैं उनकी चुतराई को जानता हूँ। वह इस मामले में काफी अच्छे हैं। वह जानते हैं कि किस तरह से स्पिनर को कंट्रोल करना है और फील्डिंग कहाँ सेट करनी है।

गौतम गंभीर ने कहा कि अगर अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए तो धोनी गेम को फिनिश करना आता है। उसी समय मैं जानता हूँ कि मेरे पास चेन्नई के बल्लेबाजों को चुनौती देने वाले गेंदबाज हैं। वे जानते हैं कि चतुराई के मामले में हम भी उनसे बेहतर हैं। मैं जानता हूँ कि हमारे गेंदबाज गिव-अप नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि अक्सर गौतम गंभीर के बारे में सुनने को मिलता है कि वह धोनी से जलन रखते हैं। वर्ल्ड कप 2011 की जीत का क्रेडिट धोनी को मिलने पर ऐसी बातें सामने आती रहती है। हालांकि गंभीर ने खुद को कभी क्रेडिट देने की बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+