आखिर क्यों भड़के गौतम गंभीर? असली कारण आया सामने, पिच क्यूरेटर ने किया ऐसा भेदभाव
Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को अंतिम मैच के लिए मैदान पर उतरना है और जीत भी दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। मंगलवार को भारतीय टीम के हेड कोच और ओवल के पिच क्युरेटर के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।
हालांकि तब तक यह सामने नहीं आया था कि आखिर बात क्या है और गंभीर को किस वजह से गुस्सा आया। इस बीच अब सच्चाई सामने आ गई है। पिच क्यूरेटर का बर्ताव भारतीय कोच के प्रति अलग था। भेदभाव वाला रवैया होने के कारण गंभीर को गुस्सा आ गया।

पिच क्यूरेटर फोर्टिस का दोहरा रवैया देखने को मिला था। एक दिन पहले जब ब्रेंडन मैकलम पिच देखने के लिए आए थे, तो क्यूरेटर ने कुछ नहीं कहा था लेकिन भारतीय सपोर्ट स्टाफ के साथ शर्तें रख दी। भारतीय सपोर्ट स्टाफ को क्यूरेटर ने ढ़ाई मीटर दूर रहने के लिए कहा।
Gautam Gambhir को क्यों आया गुस्सा
भारतीय कोचिंग स्टाफ को फोर्टिस ने पिच के करीब नहीं जाने के लिए कहा। ब्रेंडन मैकलम आराम से पिच को देखकर गए थे और क्यूरेटर के साथ बातचीत भी की थी। इसे देखते हुए क्यूरेटर के ऊपर भेदभाव के आरोप लगे और गौतम गंभीर को जबरदस्त गुस्सा आ गया।
इसके बाद गौतम गंभीर का भयंकर गुस्सा देखने को मिला था और उन्होंने ग्राउंड स्टाफ को कहा कि यह तुम नहीं बताओगे कि क्या करना है। तुम सिर्फ ग्राउंड स्टाफ से ज्यादा कुछ नहीं हो। गौतम गंभीर की तीकी बहस वाला वीडियो सामने आया था। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सीतंशु कोटक बीच में आए थे। उन्होंने क्यूरेटर को दूर ले जाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया था।
भारतीय टीम उस समय अभ्यास के लिए आई हुई थी, तब गंभीर और अन्य लोग पिच के करीब गए थे। कप्तान शुभमन गिल उस समय वहां मौजूद नहीं थे। उनके बगैर ही टीम ने अभ्यास किया। टीम इंडिया 10 प्लेयर्स के साथ ही अभ्यास करने के लिए आई थी।
सपोर्ट स्टाफ के लिए बोले Gautam Gambhir
क्यूरेटर ने कूलिंग बॉक्स को लेकर कुछ कहा था, इसके बाद गौतम गंभीर भी बोल पड़े। गंभीर को लगा कि अब मुझे बोलना होगा, तब वह बोले क्योकि सपोर्ट स्टाफ भी मुखे कोच के अधीन ही आते हैं। टीम इंडिया का एक सपोर्ट स्टाफ कूलिंग बॉक्स लेकर आया था और क्यूरेटर ने इसे मुख्य स्क्वेयर के पास नहीं लाने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications