'उंगली ना कर...', गौतम गंभीर को युवी-भज्जी ने किया ट्रोल, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Gautam Gambhir Troll: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। गौतम गंभीर खुलकर अपनी बात कहे जाने के लिए मशहूर हैं। इस कारण कई बार उन्हें आलोचकों का सामना भी करना पड़ता रहा है।

केकेआर में गंभीर की वापसी

गौतम गंभीर एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में वापस आ चुके हैं। पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मेंटर की भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर अब कोलकात नाइट राइडर्स के लिए नई भूमिका में नजर आएंगे। केकेआर की टीम को गौतम गंभीर से इस सीजन बड़ी उम्मीदें होंगी।\

Gautam Gambhir 1

गंभीर ने शेयर की तस्वीर

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गौतम गंभीर ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में डीआरएस की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में गौतम गंभीर ने लिखा कि अंपायरों के साथ मेरा रिश्ता बहुत ही अच्छा रहा है। गंभीर के मुताबिक मैदान पर अंपायर के साथ उन्होंने अपनी कप्तानी में टाइम निकाला है।

युवी-भज्जी ने किया ट्रोल

गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कमेंट किया है। गौतम गंभीर अपनी तस्वीर में अंपायर की तरफ उंगली दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको देख कर युवराज सिंह ने लिखा ज्यादा उंगली मत दिखा जीजी। हरभजन सिंह ने भी ऐसा कहते हुए गंभीर को ट्रोल कर दिया।

बेहतर करने की होगी गंभीर की कोशिश

बता दें कि कई बार गौतम गंभीर को मैदानी अंपायर पर गुस्सा करते हुए देखा जा चुका है। यही वजह है कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने उन्हें ट्रोल किया। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने का काम किया है। गौतम गंभीर की कोशिश इस सीजन भी टीम को चैंपियन बनने की होगी। गौतम गंभीर की वापसी पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सहमालिक और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी खुशी जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+