गौतम गंभीर ने मुश्किल वक्त में दिया पूर्व क्रिकेटर का साथ, राहुल शर्मा ने बेस्ट ट्रीटमेंट के लिए किया धन्यवाद
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल शर्मा ने अपनी बीमार सास के इलाज में हेल्प के लिए गौतम गंभीर का धन्यवाद व्यक्त किया है। राहुल शर्मा की सास पिछले महीने गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं, जिनकी अब सफलतापूर्वक सर्जरी हो गई है।

Gautam Gambhir: भारत के पूर्व बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विराट कोहली और गंभीर के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके चलते सभी को गंभीर पर काफी नाज होगा। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल शर्मा की मुश्किल वक्त में मदद करके सभी का दिल जीत लिया है।
कम समय में बेस्ट ट्रीटमेंट दिलाने के लिए किया धन्यवाद
दरअसल, भारत के पूर्व लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने अपनी सास (mother in law) के इलाज में मदद करने के लिए गौतम गंभीर और उनके निजी सहायक का शुक्रिया अदा किया है, जोकि पिछले महीने ब्रेन हेमरेज की बीमारी से पीड़ित थीं। भारत के लिए चार वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले राहुल ने ट्वीट किया और दो तस्वीरों के साथ उन्हें बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट और इतने कम समय में अस्पताल उपलब्ध कराने के लिए गंभीर को धन्यवाद दिया है।
राहुल शर्मा ने ट्वीट कर लिखी दिल की बात
राहुल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पिछला महीना बहुत मुश्किल था। मेरी सास को ब्रेन हैमरेज हुआ था, उनकी हालत गंभीर थी। गौतम गंभीर पाजी और उनके पीए गौरव अरोड़ा को धन्यवाद, जिन्होंने ऐसे मुश्किल वक्त में मेरी मदद की और उन्होंने इतने कम समय में सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट और अस्पताल प्रदान किया। सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। अब वह बिल्कुल ठीक हैं। गंगाराम अस्पताल और उनके कर्मचारियों को देखभाल के लिए धन्यवाद। डॉ मनीष चुग के लिए विशेष धन्यवाद, आपका उपचार चमत्कारी है।'
दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब गंभीर ने किसी की मदद की है। इससे पहले उन्होंने साल 2019 में सात वर्षीय पाकिस्तानी लड़की को उसके इलाज के लिए वीजा दिलाने में मदद की थी। ओमाइमा अली नाम की बच्ची जन्मजात हृदय विकार से पीड़ित थी।
ये भी पढ़ें- विराट और गंभीर के विवाद के बीच युवराज सिंह ने किसे कहा- 'ठंड रख,' फैंस में छिड़ी जंग
गंभीर ने उस समय कहा था कि उन्हें लड़की की स्थिति के बारे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ से पता चला, जिन्होंने उनके कार्यालय में फोन किया था। फिलहाल, वर्तमान में गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications