विराट और गंभीर के विवाद के बीच युवराज सिंह ने किसे कहा- 'ठंड रख,' फैंस में छिड़ी जंग
एलएसजी और आरसीबी के बीच आईपीएल के 43वें मैच में गौतम गंभीर और नवीन-उल-हक की विराट कोहली से तकरार हो गई थी। इस विवाद के बीच युवराज सिंह ने मजेदार अंदाज में ट्वीट कर विराट-गंभीर को शांत कराने की कोशिश की है।

IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर विश्व क्रिकेट में दो बहुत बड़े नाम हैं, लेकिन आईपीएल के 43वें मैच में दोनों की बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद से दोनों खिलाड़ियों को लेकर लगातार दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच अब अब भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी कोहली और गंभीर के बीच हुई लड़ाई को लेकर ट्वीट किया है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
युवराज ने कोहली और गंभीर को लेकर किया मजेदार ट्वीट
युवराज सिंह ने एलएसजी बनाम आरसीबी के मैच में जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर एक मजेदार ट्वीट कर माहौल को थोड़ा लाइट करने का प्रयास किया है। युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में एक ट्वीट कर दोनों दिग्गजों को शांत रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'मुझे लगता है कि स्प्राइट को अपने कैम्पेन 'ठंड रख' के लिए गौती (गौतम गंभीर) और चीकू (विराट कोहली) को साइन करना चाहिए। क्या कहते हैं दोस्तों?'
सोशल मीडिया पर आई फैंस के रिएक्शन की बाढ़
दरअसल, युवराज सिंह की दोनों खिलाड़ियों के साथ जो शानदार बोंडिंग है, उसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है, कि उन्होंने मजेदार पोस्ट न सिर्फ ट्वीट की है, बल्कि कोहली और गंभीर को टैग भी किया है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों का तो कोई जवाब नहीं आया, लेकिन इस ट्वीट कर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ जरूर आ गई है।
दरअसल, आरसीबी बनाम एलएसजी के बीच आईपीएल का 43वां मैच सोमवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) द्वारा केएल राहुल की टीम को हराने के बाद विराट और गंभीर के बीच काफी गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, लखनऊ में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान, जब एलएसजी बल्लेबाज आउट हो रहे थे, तब कोहली को काफी उत्साहित होते हुए देखा गया था। यहां तक कि 17वें ओवर में एलएसजी के अफगानिस्तानी खिलाड़ी नवीन-उल-हक के साथ विराट की तीखी बहस भी हो गई थी। हालांकि, फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत कहां से हुई थी। विराट और गंभीर पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मंगलवार को मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।












Click it and Unblock the Notifications