गौतम गंभीर की लव स्टोरी: पिता के दोस्त की बेटी पर आया दिल, आज भी पत्नी पर लुटाते हैं प्यार

Gautam Gambhir post for wife: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा जैन के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर सभी का ध्यान खींचा। गंभीर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए प्यार भरा संदेश लिखते हुए कहा कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी सबसे प्यारी... तुम ही जिंदगी को खास बनाती हो! बता दें कि गौतम गंभीर और नताशा की शादी 28 अक्टूबर 2011 को हुई थी।

किसी फिल्म से कम नहीं लव स्टोरी (Gautam Gambhir post for wife)

गौतम गंभीर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्हें अपने पिता के दोस्त की बेटी नताशा जैन से प्यार हो गया। दोनों की पहली मुलाकात 2007 में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। शुरुआत में वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जब बात शादी की आई तो गंभीर ने नताशा के सामने एक शर्त रखी - वे 2011 का वर्ल्ड कप खेलने के बाद ही शादी करेंगे। नताशा ने यह शर्त खुशी से मानी और वर्ल्ड कप जीतने के बाद 28 अक्टूबर 2011 को दोनों ने शादी कर ली।

Gautam Gambhir 1

कोचिंग को लेकर हो रही आलोचनाएं

हालांकि, गंभीर का निजी जीवन जितना सुर्खियों में रहा, उतना ही उनके कोचिंग फैसले पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ के चौथे मुकाबले में टीम की लगातार बदलती प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने गंभीर आलोचना की है। भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच में बैकफुट पर दिखाई पड़ रही है।

गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल

सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि तीसरे टेस्ट में बुमराह आते हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा को हटा दिया जाता है। चौथे में आक़ाश दीप चोटिल होते हैं तो अंशुल कम्बोज आते हैं। इतनी अदला-बदली पहले कब देखी? उन्होंने आगे कहा कि टीम में स्थिरता नहीं है और इससे संयोजन बिगड़ रहा है। गंभीर को लेकर सिद्धू ने कहा कि जब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे तब 6 गेंदबाजों की रणनीति ने उन्हें जीत दिलाई थी। वही समझ अब टीम इंडिया में क्यों नहीं दिख रही?

इस समय भारत सीरीज़ में 1-2 से पीछे है और मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक 544/7 रन बनाकर 186 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इस बीच, कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+