36 करोड़ है गौतम गंभीर की सैलरी, रहने-खाने के लिए भी मोटी रकम देती है BCCI

Gautam Gambhir Salary BCCI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट मैच से पहले दिल्ली में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर डिनर पार्टी हुई है। गौतम गंभीर ने अपने घर के वार्डन में करीबन 60 से 70 लोगों को खाने पर बुलाया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इसमें शामिल थे।

इस पार्टी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 80 डिश खाने की थी। गौतम गंभीर ने काफी खर्चा किया है। उनको बीसीसीआई से बतौर कोच काफी बड़ी रकम मिलती है। इसके बारे में जानने का प्रयास यहां किया गया है।

gautam gambhir

गौरतलब गंभीर को दुनिया का सबसे महंगा कोच कहा जाए, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि बीसीसीआई से उनओ सालाना पैकेज कुछ इसी तरह का मिलता है। राहुल द्रविड़ को भी बड़ी रकम मिलती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर ने सबको पीछे छोड़ने का काम किया है।

Gautam Gambhir की वार्षिक सैलरी

​​सालाना सैलरी: 12 से लेकर 14 करोड़ रुपये।
​​वेतन के साथ अन्य प्रमुख लाभ: सालाना वेतन के अलावा, मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर को कई अन्य महत्त्वपूर्ण सुविधाएँ और भत्ते भी दिए जाते हैं। उनको अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हर दिन के लिए 21,000 रुपये का भत्ता मिलता है, जो काफी ज्यादा है। अगर वह एक महीने के दौरे पर भी होंगे, तो भत्ते से ही उनको 6 लाख से ज्यादा रकम मिल जाएगी।

यात्रा और आवास: टीम के साथ यात्रा करने के लिए उन्हें बिजनेस क्लास की सुविधा मिलती है, साथ ही ठहरने के लिए उच्च स्तरीय (फाइव-स्टार) आवास की व्यवस्था भी बीसीसीआई द्वारा की जाती है।

बोनस: टीम के प्रदर्शन और आईसीसी टूर्नामेंट में जीत के आधार पर प्रदर्शन-आधारित बोनस भी उनके कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं। हाल ही में एशिया कप जीत के लिए टीम और स्टाफ के लिए बोर्ड ने 21 करोड़ का ऐलान किया है। इसमें गौतम गंभीर का हिस्सा भी है।

Gautam Gambhir की कुल सैलरी और अनुबंध

गौतम गंभीर का अनुबंध तीन सालों तक के लिए है। साल 2027 के वर्ल्ड कप तक उनको टीम इंडिया के साथ रहना है। अगर 12 करोड़ भी उनकी सैलरी पकड़ते हैं, तो 36 करोड़ कुल राशि होती है। 14 करोड़ के हिसाब से यह रकम 42 करोड़ रुपये तक पहुँच जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+