T20 World Cup Venues: कहाँ खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले? सभी स्टेडियमों की लिस्ट

T20 World Cup Venues List: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा जिस मैच की प्रतीक्षा रहती है, वह भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है। इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 9 जून को रखा गया है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क में है। भारतीय और पाकिस्तानी का डायसपोरा अमेरिका में है, इसे देखते हुए यह मुकाबला वहां आयोजित होगा।

लीग चरण में भारतीय टीम के चार मैच हैं। हर टीम को लीग चरण में इतने ही मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया के लीच स्टेज में लगभग सभी मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। भारत के ग्रुप चरण के तीन मैच न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। एक मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

barbados stadium

वेस्टइंडीज के दो नामी स्टेडियम इस बार मुकाबलों का आयोजन नहीं करेंगे। जमैका के प्रसिद्ध सबाइना पार्क स्टेडियम ने ज्यादा कोस्ट के चलते बिड में भाग नहीं लिया। बढ़ते हुए खर्चों को देखते हुए त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में भी मुकाबलों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

त्रिनिदाद में ब्रायन लारा एकेडमी में मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक सेमीफाइनल मैच भी खेला जाएगा। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भी एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच आयोजित करने का मौका बारबाडोस को मिलेगा।

वेस्टइंडीज के कुल छह शहरों में मुकाबले आयोजित किये जाएंगे। इस हिसाब से वहां के छह स्टेडियम मैचों के लिए तैयार है। अमेरिका के तीन शहरों में मैचों का आयोजन किया जाएगा। वहां के तीन स्टेडियम तैयार हो गए हैं। दोनों देशों के कुल 9 स्टेडियम हैं।

वेस्टइंडीज के सभी वेन्यू

केंसिंगटन ओवल, बारबाडोस (28000 दर्शक क्षमता)
ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी, त्रिनिदाद (15000 दर्शक क्षमता)
प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना (20000 दर्शक क्षमता)
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगा (10000 दर्शक क्षमता)
अर्नोस वैल स्टेडियम, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनाडिन्स (18000 दर्शक क्षमता)
डैरिल सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया (15000 दर्शक क्षमता)

अमेरिका के वेन्यू

नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क (34000 दर्शक क्षमता)
सेन्ट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा (25000 दर्शक क्षमता)
ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास (15000 दर्शक क्षमता)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+