गौतम गंभीर से लेकर सहवाग और अब बुमराह, ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट
List Indians ICC Test Cricketer of the Year: टेस्ट क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को साल भर के आधार पर आईसीसी अवॉर्ड के लिए चुनती है। आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड इसे कहा जाता है। आईसीसी ने इस बार भी अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी का नाम घोषित कर दिया है।
टीम इंडिया के धांसू तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। ख़ास बात तो यह भी है कि बुमराह पहले भारतीय पेसर हैं, जिन्होंने यह अवॉर्ड हासिल किया है। उनसे पहले किसी भी तेज गेंदबाज ने इसे हासिल नहीं किया था।

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने भी इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया था। उनको साल 2009 में यह अवॉर्ड मिला था। गौतम गंभीर साल 2008 और 2009 में धमाकेदार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे।
गौतम गंभीर के अलावा राहुल द्रविड़ भी भारत के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का खिताब दिया गया था। द्रविड़ ने 20 साल पहले 2004 में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था। भारत की तरफ से सबसे पहली बार किसी ने इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाया था, तो वह द्रविड़ ही थे। बाकी सभी प्लेयर्स उनके बाद आए हैं।
बुमराह भारत के लिए इस अवॉर्ड पर कब्जा जमाने वाले कुल छठे खिलाड़ी और पहले तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन ने भी यह अवॉर्ड हासिल किया था लेकिन वह ऑफ़ स्पिन गेंदबाज थे। इस लिस्ट में दो बल्लेबाज भी शामिल हैं।
विराट कोहली को कैसे भूल सकते हैं, उन्होंने भी आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब अपने नाम किया है। उनके अलावा वीरेन्द्र सहवाग ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के बाद बेस्ट प्लेयर्स का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर बनने वाले भारतीय
- राहुल द्रविड़- 2004
- गौतम गंभीर- 2009
- वीरेंद्र सहवाग- 2010
- रविचंद्रन अश्विन- 2016
- विराट कोहली- 2018
- जसप्रीत बुमराह- 2024












Click it and Unblock the Notifications