रोहित-कोहली सहित अब तक ये छह धुरंधर ले चुके हैं संन्यास, कहीं फीका ना पड़ जाये क्रिकेट का मजा

Cricket Legends Who Retired In 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट की टीमों में आने वाले समय में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। अपने-अपने देशों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कई क्रकेटरों ने इस साल संन्यास का ऐलान किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन और निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों का नाम भी शामिल है। जिनकी गैर मौजूदगी से फैंस का क्रिकेट देखने का मजा फीका पड़ सकता है।

टेस्ट-टी-20 छोड़ चुके हैं कोहली (Cricket Legends Who Retired In 2025)

भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने 12 मई 2025 को अपने टेस्ट करियर का अंत किया। वह 36 वर्ष के थे। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था। उस मैच में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल किया। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के एक महान खिलाड़ी रहे हैं।

Virat Kohli 1

रोहित शर्मा ने भी लिया संन्यास

रोहित शर्मा ने भी साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया। उन्होंने भी टी20 विश्व कप के बाद टी20 मैचों से संन्यास लिया था। रोहित शर्मा अब सिर्फ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली का सपना टी-20 की तरह वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप ये दोनों खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।

क्लासेन और पूरन ने तोड़ा फैंस का दिल

दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने 2 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। वह सिर्फ 33 वर्ष के थे। हेनरिक क्लासेन को विस्फोटरक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था। वनडे और टी20 में वह सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक थे। वहीं वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहकर फैंस का दिल तोड़ दिया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने भी कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने भी साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। वह लंबे समय तक श्रीलंका टीम के मिडल ऑर्डर के मजबूत बल्लेबाज रहे। उनके जाने से श्रीलंका क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2025 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया। ग्लेन मैक्सवेल 2015 और 2023 के विश्व कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।

इन खिलाड़ियों ने भी लिया संन्यास

वहीं रोहित-कोहली के संन्यास लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। स्मिथ की बल्लेबाजी तकनीक काफी बेहतरीन मानी जाती है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में अहम भूमिका निभाई है। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने 5 मार्च 2025 को वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया। वह बांग्लादेश टीम के मुख्य विकेटकीपर और बल्लेबाज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+