पूर्व सिलेक्टर ने बताया, अगर कोहली फिर फेल हुए तो नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी; ये 2 खिलाड़ी होंगे बैकअप

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली आज भी विश्वकप क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

नई दिल्ली, 6 अगस्त: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली आज भी विश्वकप क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। स्टार बल्लेबाज ने 2019 के बाद से शतक नहीं लगाया है, ऐसे में नेशनल क्रिकेट में उनके भविष्य पर लगातार बहस हो रही है। कुछ क्रिकेट दिग्गज का मानना है कि विराट कोहली को अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने के लिए ब्रेक लेना चाहिए, वहीं अन्य दिग्गजों का मानना है कि कोहली को नियमित रूप से खेलते रहना चाहिए, खासकर जब टी20 विश्वकप के लिए कुछ ही महीने का समय बचा हो।

अय्यर-हुड्डा बैकअप में

अय्यर-हुड्डा बैकअप में

विराट कोहली जहां लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दीपक हुड्डा ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी है। हुड्डा ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में मिले अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए हाल ही में शतक भी जड़ दिया था। 3 नंबर पर श्रेयस अय्यर को भी लगातार मौके दिए जा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि टी20 विश्वकप में विराट कोहली 3 नंबर पर वापसी करेंगे। लेकिन अगर वह फेल होते हैं तो हमारे पास श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा बैकअप ऑप्शन हैं।

हुड्डा नंबर 3 पर अच्छे ऑप्शन

हुड्डा नंबर 3 पर अच्छे ऑप्शन

उन्होंने इंडिया न्यूज स्पोर्ट्स पर कहा, "जब विराट कोहली उपलब्ध होंगे तो वह स्वाभाविक रूप से प्लेइंग 11 में नंबर 3 ही आएंगे। लेकिन चयनकर्ताओं के लिए यह तय करने का समय आ गया है कि वह मिडिल ऑर्डर में बैकअप बल्लेबाज के रूप में किसे चाहते हैं। अगर वह श्रेयस अय्यर पर विश्वास करते हैं तो उसे खेलना जारी रखना चाहिए और उम्मीद है कि वह अपने फॉर्म में वापस आ जाएगा। लेकिन अगर वे अभी भी प्रयोग कर रहे हैं तो हुड्डा को नंबर 3 पर खेलने का सही समय है। वह पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम के लिए एक प्लस पॉइंट है।"

एशिया कप से करेंगे वापसी

एशिया कप से करेंगे वापसी

कोहली एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि टीम प्रबंधन हुड्डा को मौका देता है या अय्यर को। भले ही दोनों को टूर्नामेंट के लिए चुना जाता है लेकिन उनको प्लेइंग 11 में जगह मिलने की संभावना कम ही है। इससे पहले पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी कहा था कि कोहली को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा और वह 3 नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे, वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे।

3 नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

3 नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

जाफर ने शेयरचैट ऐप पर 'क्रिकचैट पावर्ड बाय परिमच' के ऑडियो सत्र में कहा, "विराट टीम तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। केएल राहुल और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए और ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे अन्य खिलाड़ी टीम में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत ने जो आक्रामक रुख अपनाया है वह देखने में बहुत अच्छा है। भारत के टी20 विश्व कप जीतने की संभावनाएं प्रबल हैं। बता दें कि विराट कोहली इस दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। आईपीएल 2022 में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+