VIDEO: पाकिस्तान में भी राम मंदिर बनने की खुशी, खिलाड़ी ने लिखा- जय श्री राम
Danish Kaneria Tweet On Ram Mandir: 22 जनवरी यानी कि सोमवार भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कई सेलिब्रिटी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
दुनियाभर में मंदिर बनने का जश्न: भारत के साथ-साथ दुनिया भर में राम मंदिर बनने का जश्न मनाया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज राम मंदिर बनने से बेहद खुश हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पाकिस्तान से भी एक वीडियो सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

पाकिस्तान से सामने आया वीडियो: राम मंदिर को लेकर दानिश कनेरिया पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्वीट कर रहे हैं। लेकिन 22 जनवरी यानी कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दानिश कनेरिया ने एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लोगों को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाते हुए देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड में भगवान राम का भजन भी बज रहा है। दानिश कनेरिया को भी वीडियो में लोगों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दानिश कनेरिया ने अपने पोस्ट पर जय श्री राम लिखा।
वीडियो हो रहा वायरल: दानिश कनेरिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान में कई हिंदू धर्म के लोग रहते हैं। ऐसे में राम मंदिर बनने का जश्न वहां के हिंदू जमकर मना रहे हैं। पाकिस्तान के अलावा दूसरे देशों में भी हिंदू धर्म के लोग मौजूद हैं। राम मंदिर बनना दुनिया भर में मौजूद हिंदुओं के लिए गौरव का पल है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें राम भक्त इस दिन का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications