पूर्व भारतीय खिलाड़ी से फिक्सर ने किया संपर्क, इस टीम के मालिक पर BCCI ने लगाया बैन

बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण मिश्रा ने मुंबई टी20 लीग के एक पूर्व फ्रेंचाइजी मालिक गुरमीत सिंह भामरा (Gurmeet Singh Bhamrah) पर फिक्सिंग की कोशिश करने के आरोप में बैन लगा दिया है। यह मामला 2019 के टूर्नामेंट से जुड़ा है, जब भामरा ने दो मुंबई खिलाड़ियों- धवल कुलकर्णी (Dhawal Kulkarni) और भविन ठक्कर (Bhavin Thakkar) से संपर्क करने की कोशिश की थी।

जांच में सामने आया कि एक शख्स सोनू वासन (Sonu Vasan) ने भामरा के कहने पर ठक्कर से संपर्क किया और उन्हें मैच फिक्स करने के बदले पैसों और अन्य फायदे का ऑफर दिया। बातचीत के ट्रांस्क्रिप्ट से साफ है कि 'पाजी' कहे जाने वाले भामरा खुद इस कॉल में जुड़ने को भी तैयार थे।

Symbolic image

भविन ठक्कर ने पेशकश ठुकराई
ठक्कर ने फिक्सिंग से जुड़े ऑफर के लिए साफ मना कर दिया और मामले की जानकारी बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) को दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर भामरा के खिलाफ आर्टिकल 2.1.3, 2.1.4, 2.4.1, 2.5.1 और 2.5.2 के तहत आरोप तय किए गए।

धवल कुलकर्णी का भी लिया गया बयान
भारत के लिए 12 वनडे और कुछ टी20 खेलने वाले धवल कुलकर्णी का बयान भी रिकॉर्ड किया गया। हालांकि आदेश में उनके मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

आजीवन बैन तक हो सकता है
ACU की रिपोर्ट में आर्टिकल 4 और 5 के तहत सज़ा की सिफारिश की गई है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन कोड के मुताबिक, ऐसे मामलों में कम से कम 5 साल और अधिकतम आजीवन प्रतिबंध (Life Ban) लगाया जा सकता है।

लीग से पहले ही बाहर हो चुके हैं भामरा
गुरमीत भामरा, जो पहले SoBo Supersonics टीम के को-ऑनर थे, GT20 Canada में भी शामिल रह चुके हैं। वे अब मुंबई टी20 लीग से बाहर हो चुके हैं, जो इस साल COVID के कारण लंबे गैप के बाद दोबारा शुरू हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+