Harivansh Narayan Singh: 'पत्रकार,मीडिया सलाहकार फिर बने नेता', कौन हैं हरिवंश सिंह जो तीसरी बार बने उपसभापति?

Harivansh Narayan Singh: हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि 'लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाना इस बात का प्रमाण है कि इस सदन का आप पर कितना गहरा भरोसा है, बीते समय में सदन को आपके अनुभव से कितना लाभ मिला है और आप सबको साथ लेकर चलने के लिए कितने प्रयास करते हैं, हम सबने देखा है कि हरिवंश सिंह के नेतृत्व में सदन की ताकत और भी ज़्यादा असरदार हुई है।'

'वे न सिर्फ़ सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं, बल्कि अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करके सदन को बड़ी बारीकी से समृद्ध भी करते हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि उपसभापति के तौर पर उनका यह नया कार्यकाल भी उसी भावना, संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा। हम सबके प्रयासों से सदन की गरिमा नई ऊंचाइयों को छुएगी।' आपको बता दें कि इससे पहले हरिवंश नारायण सिंह जनता दल (यूनाइटेड) के कोटे से दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

Harivansh Narayan Singh

30 जून 1956 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिताबदियारा गांव में जन्मे हरिवंश नारायण सिंह राजनेता से पहले पत्रकार थे, भारत के राष्ट्रपति ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और कार्यों को देखते हुए ही उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा में लगातार तीसरी बार चुने गए उपसभापति

इससे पहले, वे 2014 से 2026 तक बिहार से राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे तीसरी बार इस पद के लिए पुनः निर्वाचित हुए। ऐसा करके वे नजमा हेपतुल्ला (जिन्होंने आखिरी बार 2004 में यह उपलब्धि हासिल की थी) के बाद ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बने और साथ ही नॉन कांग्रेसी होते हुए तीसरी बार इस पद पहुंचने वाले पहले नेता हैं।

हरिवंश नारायण सिंह ने अलग-अलग मीडिया प्रकाशनों में काम किया

हरिवंश नारायण सिंह ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया और उसके बाद पत्रकारिता का कोर्स किया। इसके बाद इन्होंने कई अलग-अलग मीडिया प्रकाशनों में काम किया है, जिसकी शुरुआत 'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' से हुई थी। 1989 में, 'प्रभात खबर' से जुड़े और अपनी मेहनत से इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हरिवंश सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त मीडिया सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

हरिवंश नारायण सिंह राज्य सभा सांसदों द्वारा निर्विरोध चुने गए

इनका राजनीतिक सफर साल 2014 में शुरू हुआ, तब जनता दल (यूनाइटेड) ने हरिवंश नारायण सिंह को बिहार राज्य से राज्यसभा के लिए छह साल के कार्यकाल हेतु नामित किया। 8 अगस्त 2018 को, उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के तौर पर छह साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा का उपसभापति चुना गया था। इसके बाद 14 सितंबर 2020 को, बिहार से राज्यसभा में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लौटने के बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा का उपसभापति चुना गया था और आज से उनका तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ।

यह पढ़ें: Parliament Session LIVE: हरिवंश नारायण सिंह चुने गए निर्विरोध उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
यह पढ़ें: Parliament Session LIVE: हरिवंश नारायण सिंह चुने गए निर्विरोध उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
यह पढ़ें:Love Story: BJP के इस युवा नेता ने की है क्लासिकल सिंगर से शादी, स्टेज पर बांधे थे तारीफों के पुल
यह पढ़ें:Love Story: BJP के इस युवा नेता ने की है क्लासिकल सिंगर से शादी, स्टेज पर बांधे थे तारीफों के पुल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+