ED ने मंत्री संजीव अरोड़ा पर कसा शिकंजा, अनुराग ढांडा बोले-'मोदी सरकार ने बेशर्मी की हदें पार कीं'

Anurag Dhanda: पंजाब की राजनीति में शुक्रवार सुबह उस समय अचानक हलचल तेज हो गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के लुधियाना स्थित आवास पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं रही, बल्कि मंत्री से जुड़े कई अन्य ठिकानों और उनके करीबी लोगों के परिसरों पर भी एक साथ तलाशी ली गई।

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए, जिससे पूरे इलाके में हलचल और चर्चा बढ़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी जमीन के सौदों में कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले में की जा रही है, हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Anurag Dhanda AAP

AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा (Anurag Dhanda) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार हो रही रेड लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

अनुराग ढांडा ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्षी राज्यों के नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, उसे देखते हुए वहां होने वाली घटनाएं समझ में आती हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "तीन दिन में पंजाब में आम आदमीं पार्टी के खिलाफ ईडी की ये दूसरी रेड है। अब पंजाब केबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी ने रेड की है। मोदी सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अब ये लोकतांत्रिक व्यवस्था का दिखावा भी नहीं कर रहे, तानाशाही डिक्लेयर कर दी है। पश्चिम बंगाल में जो ईडी के साथ होता है वो सही ही होता है फिर तो।"

पहले अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी हुई थी कार्रवाई

इससे दो दिन पहले ही ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (Ashok Mittal) से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। पार्टी का आरोप है कि आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ यह तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे राज्य में सियासी माहौल और ज्यादा गरमा गया है और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब ने असम में अमृतपाल सिंह की हिरासत की मांग की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+