विनोद कांबली ने खतरनाक तरीके से कार चलायी तो हुई जेल, नशे में बिल्डिंग से टकराये

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपनी ही रेजिडेंशियल सोसाइटी के गेट में कार को भिड़ा दिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कांबली ने पहले गाड़ी से बिल्डिंग के गेट पर टक्कर मारी और फिर बाद में वॉचमैन और कुछ स्थानीय लोगों से बहस भी की। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में बेल पर उन्हें छोड़ भी दिया गया।

Vinod kambli

जानकारी के अनुसार विनोद कांबली नशे की हालत में गड़ी चला रहे थे, इसी की वजह से वो गेट के पास पहुंचने से पहले अपना संतुलन खो बैठे और गेट पर खड़ी कार पर टक्कर मार दी। इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स ने विनोद कांबली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और बांद्रा पुलिस स्टेशन ने उसी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें: IND vs SL: धर्मशाला में उतरते ही रोहित शर्मा ने तोड़ा शोएब मलिक का रिकॉर्ड, श्रीलंका के नाम हुआ शर्मनाक आंकड़ा

पीटीआई के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन ने कांबली पर इंडियन पीनल कोड (आईपीसी) की धारा 279 (लापरवाही भरी ड्राइविंग), 336 (दूसरे की जान को जोखिम में डालना) और 427 (धोखे से चीजों को नुकसान पहुंचाना)के तहत मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि विनोद कांबली कुछ समय पहले साइबर क्राइम का शिकार भी हुए थे, जिसके तहत कुछ लोगों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उनसे केवाईसी अपडेट कराने की बात कही और लगभग सवा लाख रुपये का चूना लगा दिया। कांबली ने इसको लेकर भी बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद उन्हें रकम वापस मिली।

और पढ़ें: 'उससे हाथ मिलाने से बचो, जिसे छू रहा है वो सोना बन जा रहा है', रोहित की कप्तानी के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ

आपको बता दें कि विनोद कांबली ने भारत की ओर से 107 वनडे और 27 टेस्ट मैचों में शिरकत की है, इस दौरान उन्होंने 32 की औसत से 2477 वनडे रन बनाये, जिसमें 2 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां रही। वहीं पर टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक की मदद से 54 की औसत से 1084 रन बनाये थे। घरेलू क्रिकेट में भी विनोद कांबली का रिकॉर्ड भी शानदार है और उन्होंने 129 फर्स्ट क्लास मैच में 59.67 की औसत से 9965 रन बनाये हैं। इस दौरान कांबली ने 34 शतकीय पारियां खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+