WPL की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत पर भारत की पूर्व कप्तान ने खुलकर रखे विचार, स्मृति मंधाना को दी एक बड़ी सीख

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने अमूल क्रिकेट लाइव, जियोहॉटस्टार पर खास बीतचीत के दौरान बोलते हुए वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के बहुप्रतीक्षित सीजन ओपनर मैच पर अपने विचार साझा किए। मिताली ने इसे एक रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत बताया और कहा कि इस मैच में बड़े स्कोर, महत्वपूर्ण साझेदारियां और रोमांच से भरपूर क्रिकेट देखने को मिला।

ऋचा घोष और कनिका आहूजा की साझेदारी
ऋचा घोष और कनिका आहूजा के बीच हुई साझेदारी पर मिताली ने कहा कि, 'जब ऋचा घोष मैदान में आईं, तब आरसीबी (RCB) ने एलीस पेरी का विकेट गंवा दिया था, और कनिका आहूजा भी नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थीं। दोनों ने पारी को नई दिशा दी और साथ ही 12 रन प्रति ओवर से ज्यादा की दर से रन बनाए। ऋचा ने अपना अटैकिंग खेल दिखाया, और कनिका ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बाउंड्री के जरिए अच्छे रन बनाये।

Former India captain Mithali Raj

एशले गार्डनर की गेंदबाजी रणनीति
एशले गार्डनर की गेंदबाजी पर मिताली राज ने कहा कि, 'गार्डनर ने अपने दो ओवर रिचा घोष और जॉर्जिया वेयरहम के लिए बचाए थे, लेकिन वह सही पकड़ बनाने में संघर्ष करती दिखीं। उनके गेंदों को हिट किए जाने से उन्हें तेज़ गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिससे ऋचा घोष को पिच पर खेलने का बेहतर अवसर मिला। उन्होंने समय की कला से बाउंड्री बनाई और स्कोरिंग के मौके का फायदा उठाया।

RCB के जज़्बे को लेकर मिताली राज का बयान
मिताली ने आरसीबी की जीत के जज़्बे को लेकर कहा कि, 'जब तक ऋचा घोष क्रीज पर थीं, मुझे लगता था कि आरसीबी के पास जीतने का मौका था। उनके पास सभी शॉट्स थे और उन्होंने बेजोड़ टाइमिंग के साथ रन बनाए। कनिका और ऋचा ने मैच को खत्म किया, लेकिन एलिस पेरी की भी अहम भूमिका रही, जिनके योगदान के बिना लक्ष्य का पीछा करना और भी मुश्किल हो सकता था।

मिताली ने एलिस पेरी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि, 'एलिस पेरी की प्रतिबद्धता वाकई सराहनीय है। वह चोट से उबर रही हैं और पूरी तरह फिट नहीं हैं, फिर भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। उनके शॉट्स को देखें, तो वह स्वाभाविक रूप से ऑन-साइड पर मजबूत हैं, लेकिन इस मैच में उन्हें गेंद को टाइम करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इसके बावजूद, उन्होंने मजबूत स्ट्राइक रेट बनाए रखा और आरसीबी की पारी को स्थिर किया।

पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर स्टेसी-एन किंग ने एशले गार्डनर की गेंद पर स्मृति मंधाना के आउट होने पर कहा कि, 'स्मृति मंधाना के पास ऑफ स्पिन के खिलाफ एक कमजोरी है, जिसे वह समझे और इसे सुधारने के लिए धैर्य रखे। हालांकि, मंधाना अपनी टीम की जीत से खुश हैं, लेकिन यह कमजोरी उनके दिमाग में रहेगी और वह इससे जल्दी उबरने की कोशिश करेंगी।'

अगला मुकाबला: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
कल, 15 फरवरी को शाम 6:30 बजे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टाटा डब्ल्यूपीएल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+