पूर्व महान खिलाड़ी के निधन से शोक में डूबी इंग्लैंड टीम, महज 55 साल की उम्र में हुई मौत

Graham Thorpe passes away: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक दुःखर खबर सामने आई है। उनके पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का काफी कम उम्र में निधन हो गया है। क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने सीनियर टीम के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य किया था। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बाएँ हाथ के बल्लेबाज ग्राहम थॉर्प के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एकदिवसीय और टेस्ट दोनों प्रारूप में इंग्लैंड के लिए लम्बे समय तक खेला था। फ़िलहाल उनकी उम्र महज 55 वर्ष ही थी, दोनों प्रारूप में उन्होंने कुल 182 मुकाबले खेले।

Graham Thorpe

उन्होंने बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां स्थिति नाजुक थी। अपने 13 साल लम्बे इंटरनेशनल करियर में थॉर्प ने कुल 100 टेस्ट मुकाबले इंग्लैंड के लिए खेले थे। इसके अलावा उन्होंने 82 एकदिवसीय मुकाबलों में भी शिरकत की थी।

उन्होंने 1993 में ट्रेंट ब्रिज में पहली बार एशेज शतक के साथ अपने करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने टेस्ट में 16 शतक लगाए और 6,744 रन बनाए जबकि वनडे में 2,380 रन बनाए। काउंटी स्तर पर भी एक महान खिलाड़ी थॉर्प ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरे के लिए 21,937 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 49 शतक और 45.04 का औसत शामिल है।

ईसीबी ने अपने बयान में कहा कि इंग्लैंड के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक से भी ज्यादा, वह क्रिकेट परिवार के सदस्य थे और दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा उनका सम्मान किया जाता था। उनका कौशल निर्विवाद था, और 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उनकी क्षमताओं और उपलब्धियों ने उनके साथियों, इंग्लैंड और सरे सीसीसी समर्थकों को समान रूप से बहुत खुशी दी।

आगे ईसीबी ने लिखा कि बाद में एक कोच के रूप में उन्होंने (थॉर्प ने) खेल के सभी प्रारूपों में कुछ अविश्वसनीय जीत के लिए पुरुषों में इंग्लैंड के लिए बेस्ट टैलेंट का मार्गदर्शन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+