'अब बहुत हो गया जाओ और पाकिस्तान के साथ युद्ध करो', जंग के लिए 'गब्बर' तैयार ऐसे लगाई दहाड़

Shikhar Dhawan post viral: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत ने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव देने का काम किया था। भारत के जवाबी हमले से बौखलाया पाकिस्तान अपनी सीमाओं से लगातार फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार की रात और गुरुवार को भारतीय शहरों को मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट्स से निशाना बनाने की कोशिश की।

भारत ने दिया पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव (Shikhar Dhawan post viral)

लेकिन भारतीय सेना ने लगभग सभी हमलों को विफल कर दिया और पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट्स, कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय जवाबी हमलों को रोकने के लिए एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर भारी फायरिंग शुरू कर दी है। भारत की सेना भी अब पाकिस्तान के शहरों में आक्रामक कार्रवाई कर रही है, जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही हो रही है।

Shikhar Dhawan 1

युद्ध के लिए तैयार गब्बर

भारत के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अब इस हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिखर धवन ने अर्जुन को महाभारत युद्ध से पहले भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता उपदेश को शेयर किया। तस्वीर पर लिखा है कि तुमने शांति बनाए रखने के लिए जो भी हो सकता था वो सब किया। अब जाओ और उनके साथ युद्ध करो जिसकी चाहत उनको हमेशा से थी।

शाहिद अफरीदी को जमकर लगाई थी लताड़

इससे पहले शिखर धवन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ते हुए उनकी बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना पर सवाल उठाए थे, कहकर कि 8 लाख से अधिक सैनिकों के होते हुए भी वे हमलावरों को रोक नहीं पाए। इस पर शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था तो अब और कितना गिरोगे?

उन्होंने अफरीदी को सलाह दी कि बेवजह कमेंट करने की बजाय अपने देश की तरक्की के लिए सोचना चाहिए। शिखर के इस जवाब ने ना केवल अफरीदी की टिप्पणी को नकारा किया, बल्कि यह भी साबित किया कि भारतीय सेना की ताकत और समर्पण पर सवाल उठाने से पहले किसी को अपने देश के हालात पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+