'अल्लाह तुम्हें पागल कुत्ते जैसी मौत,' हसीन जहां ने किसके लिए मांगी मृत्यु, मोहम्मद शमी को दी बद्दुआ?

Hasin Jahan: हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर आकर किसी न किसी मुद्दे के ऊपर मोहम्मद शमी के ऊपर निशाना साधती रहती हैं। देश में कोई भी मामला होने पर निश्चित रूप से वह अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं न कहीं भारतीय गेंदबाज शमी को ही खरीखोटी सुनाने का काम करती हैं।

हाल ही में देश में कुछ पुरुषों ने खुद का जीवन समाप्त करते हुए पत्नियों पर आरोप जड़े और वीडियो में सब कुछ बताकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद पुरुषों को प्रताड़ित करने का मामला जोर-शोर से उठा है। इस पर हसीन जहां ने रिएक्शन दिया है। हसीन जहां ने पुरुष वर्ग को निशाना बनाने के प्रयास में मोहम्मद शमी को आड़े हाथों लिया है।

hasin jahan

हसीन जहां ने पोस्ट करते हुए लिखा कि सुधर जाओ गंदी सोच रखने वाले पुरुषों, तुम लोगों के कुकर्म है ये सब, जो महिलाओं में इतनी हिम्मत आ गई। जो महिला अपनी हर इच्छा को मारकर अपना जीवन नर्क बनाकर तुम पुरुषों के लिए जीती थी, उन पर तुम लोग अत्याचार करते थे, पीड़ादायक मृत्यु देते थे और अब भी तुम लोगों के कुकर्म कम नहीं हुए हैं।

Hasin Jahan का तीखा वार

हसीन जहां ने आगे लिखा कि महिलाओं के 2-4 कुकर्म में ही तुम लोगों की फट गई। सोचो हमारी जिंदगी तुम पागल कुत्तों ने कैसी बनाने की कोशिश की है। किसी भी चीज की अति होती है, तो प्रलय ही आता है। अल्लाह पागल कुत्ते जैसी मानसिकता के लोगों का भी अंत पागल कुत्ते की मृत्यु की तरह ही करें।

हालिया समय में हसीन जहां काफी ज्यादा विवादों में रही हैं और होली के समय उनके कई पोस्ट ऐसे आए थे, जिससे उनके ही समुदाय के लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था। हसीन जहां ने इसके बाद कई पोस्ट होली को लेकर किये और अपनी बेटी के होली खेलने वाला फोटो भी पोस्ट किया।

Hasin Jahan सुर्ख़ियों में रहती हैं

एक मौलाना ने जब होली खेलना गैरकानूनी बताया, तो हसीन जहां ने किसी इंटरव्यू में कहा कि रेप करने वालों की हरकतों पर ये मौलाना लोग कहाँ चले जाते हैं। होली खेलना कोई गैरक़ानूनी नहीं है, हर इंसान एक-दूसरे के फेस्टिवल मनाता है।

उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में हसीन जहां ने इन्स्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ कई पोस्ट किये हैं, जिससे वह ट्रोल करने वालों के निशाने पर ज्यादा आ गई हैं। शमी से हसीन जहां को हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि गुजारा भत्ता के लिए मिलती है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+