Flashbak 2023: दिल के अरमां आंसुओं में बह गये, इस साल दो बार ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का सपना

Flashbak 2023: साल 2023 समाप्ति की तरफ तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। क्रिकेटिंग इवेंट्स भी अब इस साल के कम बचे हैं। अगले साल नई शुरुआत होनी है। भारतीय टीम ने इस वर्ष काफी क्रिकेट खेला और जीत भी दर्ज की लेकिन बड़े इवेंट्स में निराशा हाथ लगी।

टीम इंडिया ने एशिया कप में जीत दर्ज की लेकिन आईसीसी के बड़े इवेंट्स में निराशानजक खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस वर्ष भारतीय फैन्स का दिल ही तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को दो बड़े मौकों पर झटके दिए।

rohit and virat

इस साल टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब हासिल करने का मौका था। भारतीय टीम दूसरी बार लगातार फाइनल में पहुंची थी। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के कारण सपना टूट गया। लगातार दो बार फाइनल में टीम इंडिया को पराजय मिली।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला गया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 209 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। फैन्स को उम्मीद थी कि इस बार हम टेस्ट क्रिकेट में चैम्पियन बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह सपना अधूरा रह गया।

दूसरी बार सबसे बड़ा मौका घर में ही आया जब वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को खेलने का मौका मिला। इस बार भारतीय टीम के अलग तेवर थे और सेमीफाइनल सहित लगातार 10 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार भी सपना टूटा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय वायु सेना का शो होने के बाद मैच हुआ और टीम इंडिया 240 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। फैन्स को उम्मीद थी कि अभी गेंदबाज अपना काम करेंगे और कंगारुओं को चित कर देंगे लेकिन उम्मीदों को बड़ा गहरा झटका लगा।

ट्रेविस हेड ने एक छोर से बेहतरीन बैटिंग करते हुए भारतीय टीम का दस साल बाद आईसीसी इवेंट जीतने का सपना तोड़ दिया। हेड ने 137 रनों की पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का चैम्पियन बना दिया। इस तरह इस साल दूसरी बार भारतीय टीम के फैन्स का दिल टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+