Flashback 2022: जब जसप्रीत बुमराह ने गेंद नहीं बल्ले से मचाया धमाल, 1 ओवर में 35 रन जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jasprit Bumrah Test world record: अक्सर अपनी गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने इस साल बल्ले से कमाल किया था। इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 35 रन जड़ उन्होंने इतिहास रचने का काम किया।

Jasprit Bumrah Test world record: साल 2022 में जसप्रीत बुमराह अधिकतर मैचों में मैदान से बाहर ही रहे। एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में चोट के कारण जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं बन सके। जिसका खामियाजा भी भारतीय टीम को भुगतना पड़ा। लेकिन इस साल बुमराह ने बल्ले से कुछ ऐसा किया था जिसे शायद ही क्रिकेट फैंस कभी भुला पाएंगे।

एक ओवर में जड़े थे 35 रन
अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से कमाल किया था। भारतीय टीम में बतौर टेस्ट कप्तान जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेल रहे थे। बुमराह ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन जड़ दिए। जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कई दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ दिया।

बुमराह ने एक साथ कई दिग्गजों को पछाड़ा
बुमराह से पहले टेस्ट मैच में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था। ब्रायन लारा ने 6 गेंदों पर 28 रन जड़े थे, लेकिन बुमराह ने इस साल लारा के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लारा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ड बेली इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन बनाए थे। वहीं शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ एक ओवर में 27 रन बनाया था। बुमराह ने अपनी इस पारी से सभी दिग्गजों को पछाड़ने का काम किया।
Recommended Video

भारत को मिली थी हार
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला भारतीय टीम सात विकेट से हार गई थी। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य था, जिसे इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर आसानी से अपने नाम कर लिया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने इस मुकाबले में भारत को मात दी थी। चौथी पारी में भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। भले ही भारत यह मैच हार गया हो, लेकिन जसप्रीत बुमराह की बल्लेबाजी के कारण इसे हमेशा याद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications