Five wickets in five balls: 5 गेंदों में 5 विकेट! आयरलैंड के गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Five wickets in five balls: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, यहां कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर ने पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वे प्रोफेशनल पुरुष क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए हों। इससे पहले इस तरह का रिकॉर्ड कोई भी गेंदबाज नहीं बना सका था।

कर्टिस कैंफर ने रचा इतिहास (Five wickets in five balls)

यह अनोखा कारनामा 10 जुलाई 2025 को हुआ, जब कैंफर ने मुनस्टर रेड्स की तरफ से खेलते हुए इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ यह करिश्मा किया। डबलिन में खेले गए इस मैच में मुनस्टर की टीम ने 100 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान कैंफर ने 12वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर पहले जारेड विल्सन को बोल्ड किया और फिर ग्रैहम ह्यूम को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

Curtis Campher 1

पांच विकेट लेने के बाद कही ये बात

इसके बाद वे 14वें ओवर में लौटे और वहां से कहर बरपाना जारी रखा। उन्होंने एंडी मैकब्राइन को आउट कर हैट्रिक पूरी की और फिर लगातार अगली दो गेंदों पर रॉबी मिलर और जोश विल्सन को पवेलियन भेज दिया। इस तरह उन्होंने 5 गेंदों में 5 विकेट लिए। मैच के बाद कैंफर ने कहा किमैं खुद भी समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा है। बस अपनी लाइन और लेंथ पर भरोसा रखा और सबकुछ अपने आप होता चला गया।

पुरुष क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

कर्टिस कैंफर से पहले महिला क्रिकेट में यह उपलब्धि ज़िम्बाब्वे की खिलाड़ी केलिस न्धलोवु ने 2024 में घरेलू अंडर-19 मैच में हासिल की थी, लेकिन पुरुष क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है। कैंफर की इस उपलब्धि को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं और क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ की जा रही है। आयरलैंड क्रिकेट में आने वाले समय में कर्टिस कैंफर से टीम को इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+