IPL 2025: सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी निकले फ्लॉप, मालिकों को किया मायूस, नंबर 1 ने तो सबको चौंका दिया
इस सीजन आईपीएल में पैसा तो खूब बहा, लेकिन कुछ खिलाड़ी अपनी बोली की कीमत पर खरे नहीं उतर पाए। किसी को ₹27 करोड़ में खरीदा गया, किसी को ₹23 करोड़ में, लेकिन जब मैदान पर उतरने की बारी आई तो बल्ला खामोश और गेंद बेअसर रही। फैंस को उम्मीद थी ताबड़तोड़ प्रदर्शन की, लेकिन ये नामी स्टार फ्लॉप शो देकर पवेलियन लौटे ।
आइए नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर, जो इस सीजन सबसे महंगे 'डील' साबित हुए- लेकिन टीमों के लिए डील की जगह 'डुबोने वाले' बन गए!

1. ऋषभ पंत (₹27 करोड़ - लखनऊ सुपर जायंट्स)
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा, लेकिन उन्होंने 12 मैचों में मात्र 135 रन बनाए। टीम के कप्तान के रूप में भी वे प्रभावशाली नहीं रहे, और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। कई क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर ने उनके निरंतर खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है।
2. वेंकटेश अय्यर (₹23.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स)
वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने ₹23.75 करोड़ में खरीदा, लेकिन उन्होंने 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए, जिसमें चार बार वे सिंगल डिजिट में आउट हुए। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भारी कीमत का दबाव उनके प्रदर्शन पर असर डाल रहा है। केकेआर ने उन्हें अंतिम मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया।
3. ईशान किशन (₹11.25 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद)
ईशान किशन ने सीजन की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि, इसके बाद के छह मैचों में वे केवल एक बार ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। इस सीजन उनका अब तक कुल स्कोर 231 रन रहा।
4. रविचंद्रन अश्विन (₹9.75 करोड़ - चेन्नई सुपर किंग्स)
अश्विन की सीएसके में वापसी उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। उन्होंने अब तक सिर्फ 7 विकेट लिए हैं। इस सीजन अश्विन असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
5. ध्रुव जुरेल (₹14 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को ₹14 करोड़ में रिटेन किया, लेकिन वे इस सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अंतिम मैच में उन्होंने टीम को जीत दिलाने में मदद की, लेकिन पूरे सीजन में उनका योगदान सीमित रहा।












Click it and Unblock the Notifications