कप्तान बनने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की पहली प्रतिक्रिया, बताया एशियाई खेलों में क्या करेंगे
Ruturaj Gaikwad: चीन में सितम्बर में होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई थी। भारतीय टीम में सभी युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। गायकवाड़ पहली बार टीम को लीड करेंगे।
गायकवाड़ का कहना है कि भारत के लिए खेलना हमेशा गर्म की बात है और एशियाई खेलों में टीम का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं खुश हूं। गायकवाड़ ने यह भी बताया कि एशियाई खेलों में ब्यौत कप्तान उनका क्या लक्ष्य रहने वाला है।

बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर अपलोड एक वीडियो में गायकवाड़ ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने का सपना है। पोडियम पर खड़े होकर देश का राष्ट्रगान गाते हुए मेडल लेने का सपना है। गायकवाड़ ने कप्तान बनाये जाने पर बीसीसीआई को धन्यवाद भी दिया।
ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वास्तव में बीसीसीआई, मैनेजमेंट और सलेक्टर्स द्वारा दिए गए इस मौके के लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े इंवेंट में टीम की कप्तानी करना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और भारत के लिए खेलना मेरे लिए और अन्य खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
गौरतलब है कि एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को चुना गया है। रिंकू सिंह को भी टीम में जगह मिल गई है। तिलक वर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी टीम में रखा गया है।
गायकवाड़ ने टीम को लेकर कहा कि हम पिछले दो सालों से भारत ए और आईपीएल में खेलकर तालमेल बैठा रहे हैं और सभी युवा खिलाड़ी हैं इसलिए टूर्नामेंट में खेलने मजेदार होगा। हर खिलाड़ी के लिए यह एक रोमांचक सफर होने वाला है। टीम बहुत शानदार नज़र आ रही है। गौरतलब है कि एशियाई खेलों में क्रिकेट स्पर्धा 28 सितम्बर से शुरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications