IND vs AUS: भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया खेल, पर्थ में बनाई खैफनाक पिच
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच खेलने के लिए पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में मुकाबला खेलेगी। 22 नवम्बर से दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाना है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीमों की तरफ से लीड लेने का लक्ष्य रहेगा।
पर्थ की पिच को देखकर बल्लेबाजों का सिर चकरा जाएगा। पता नहीं चल पाएगा कि ऐसा विकेट भी होता है। आम तौर पर पर्थ की पिच खौफनाक ही होती है। यह पुराना इतिहास रहा है। पर्थ की पिच में उछाल और गति भी रहती है और बल्लेबाजों के लिए काम मुश्किल होता है।

80 सालों में पहली बार भारतीय टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच पर्थ में खेलेगी। पर्थ में पिच से तेज गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। उछाल और मूवमेंट के साथ आने वाली गेंदों का सामना कर पाना बल्लेबाजों के लिए कहीं से आसान कार्य नहीं है।
पहले टेस्ट की पिच की तस्वीर सामने आई है। इस पर काफी हरी घास देखी जा सकती है। आउटफील्ड और पिच में फर्क पर पाना मुश्किल है। दोनों सतह एक जैसी नजर आ रही है। हरी घास का मतलब ही तेज गेंदबाजों के लिए मदद है। पिच पर गेंद पड़ने के बाद तेजी से निकलती है।
हालांकि इस पिच से दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को फायदा होना है। भारत से जसप्रीत बुमराह, सिराज जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। ऑस्ट्रेलिया से स्टार्क, कमिंस घातक साबित हो सकते हैं। दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए कड़ी परीक्षा होने वाली है। काम आसान नहीं होगा।
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में लम्बे समय बाद टेस्ट मैच हो रहा है। दोनों टीमों के बीच अंतिम बार यहाँ 2018 में मुकाबला खेला गया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पराजित कर दिया था। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications