विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर बेंगलुरु में केस दर्ज, जानिए किस वजह से लिया गया यह एक्शन

विराट कोहली के को-फाउन्डिंग वाली कम्पनी के ऊपर बेंगलुरु में केस दर्ज किया गया है। तय समय के बाद भी ग्राहकों को सर्विस प्रदान करने और ऑपरेट करने की वजह से ऐसा किया गया है। रात एक बजे की डेडलाइन के बाद भी ग्राहकों को रात के समय सर्व किया जा रहा था।

दरअसल one8 commune रेस्टोरेंट चेन है जिसमें विराट कोहली भी को-फाउंडर हैं। निर्धारित समय के बाद रेस्टोरेंट खुला होने पर कार्रवाई की गई। तेज म्यूजिक की आवाज की शिकायत दर्ज की गई। बेंगलुरु सेन्ट्रल के डीसीपी के अनुसार पब्स को रात 1 बजे बाद खोलने की अनुमति नहीं है।

virat kohli

गौरतलब है कि one8 commune में खाने से लेकर ड्रिंक सर्व करने की व्यवस्था है। कर्नाटक सरकार की डेडलाइन के बाद तक इसे खोलने की वजह से पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। कुछ लोगों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने अपना काम कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कोहली एक बल्ले से धाकड़ 76 रनों की पारी देखने को मिली थी। इसके बाद टीम के साथ विक्ट्री परेड में भी वह मुंबई आए थे। वहां से कोहली लंदन के लिए उड़ान भर गए। अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वह फ़िलहाल वहीं रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+