8 गेंदों में 5 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोटे देश के खिलाड़ी का जलवा, इंटरनेशनल क्रिकेट में नया तूफान

Finland vs Estonia: इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े देशों के खिलाड़ियों के कीर्तिमान तो चलते रहते हैं। रिकॉर्ड बनने के बाद टूटते भी हैं। जब किसी छोटे देश का खिलाड़ी कीर्तिमान बनाते हुए इतिहास रचने का काम करता है, तो धमाल हो जाता है, इसकी चर्चा भी हर तरफ देखने को मिलती है।

ऐसा ही कुछ फिनलैंड के एक खिलाड़ी ने किया है, राशिद खान जैसे दिग्गज का कीर्तिमान तोड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। यह कीर्तिमान एक टी20 मैच में सबसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने का है। एस्टोनिया के खिलाफ महेश ताम्बे ने यह कमाल किया है, सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है।

Finland vs Estonia
Photo Credit: Representative image- META AI

एस्टोनिया के खिलाफ फिनलैंड की यादगार पांच विकेट की जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई लेकिन असली चमक महेश तांबे के प्रदर्शन में दिखी। मीडियम पेसर तांबे ने गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया, उन्होंने शुरुआती 8 गेंदों में ही 5 विकेट हासिल कर तहलका मचा दिया।

महेश तांबे ने महज 2 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने स्टेफन गूच, साहिल चौहान, मोहम्मद उस्मान, रुपम बरुआ और प्रणय घीवाला को अपना शिकार बनाया। तांबे ने महज 8 गेंदों के अंतराल पर ही कुल 5 विकेट लेते हुए तहलका मचा दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले बहरीन के जुनैद अजीज ने जर्मनी के खिलाफ 10 गेंदों में पंजा मारा था, तांबे ने अब उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राशिद खान का नाम टॉप पांच में शामिल हैं, अन्य सभी खिलाड़ी छोटे देशों से आते हैं, जो आईसीसी के सहयोगी देशों की सूची में हैं। राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ 11 गेंदों में अपने 5 विकेट पूरे किये थे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 5 विकेट

क्रम खिलाड़ी गेंद देश
1
महेश तांबे 8 फिनलैंड
2
जुनैद अज़ीज़ 10 बहरीन
3
राशिद खान 11 अफ़ग़ानिस्तान
4
मुअज्ज़म बैग 11 मलावी
5
खिज़र हयात 11 मलेशिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+