'आइए आपका इंतजार था', राहुल-अथिया की शादी को लेकर क्रेजी हुए फैंस, जमकर मनाया जश्न

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब से कुछ देर बाद यह कपल सात फेर लेंगे।

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। आथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह शादी के दौरान किसी को फोटो खींचने और वीडियो बनाने की परमिशन नहीं देंगे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से एंट्री पर ही फोन ले लिया जाएगा।

फैंस दे रहे हैं बधाइयां

केएल राहुल और आथिया के शादी वेन्यू पर मीडिया लगातार नजरे बनाई हुई है। इसके बावजूद अब तक लेटेस्ट कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ शादी की घड़ी नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस भी इस कपल को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कुछ ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं। ये कपल सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधेंगे।

'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर किया डांस

सोशल मीडिया पर फंक्शन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खंडाला स्थित फार्महाउस पर केएल राहुल और आथिया सलमान की फिल्म मुझसे शादी करोगी के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर एक फैन ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही मेहमानों को भी गाने पर जमकर थिरकता हुआ देखा गया। इन दोनों की शादी का इंतजार परिवार वाले और दोस्त भी लंबे समय से कर रहे थे।

मेहमान मना रहे हैं शादी का जश्न

इतना ही नहीं मेहमानों को 'बेशरम रंग', 'हम्मा हम्मा', 'जुम्मा चुम्मा', 'झांझरियां', 'देखा जो तुझे यार', 'आज की पार्टी' जैसे गानों पर डांस करते देखा गया। केएल राहुल और अथिया ने कथित तौर पर साल 2019 में डेटिंग शुरू की थी। वे अक्सर एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं। खासकर एक-दूसरे के जन्मदिन पर वह विश करते हुए पाए जाते रहे हैं। अथिया विदेशी दौरों और आईपीएल में भी राहुल के साथ देखी गई। दिसंबर 2021 में तड़प फिल्म के दौरान इन दोनों को पहली बार परिवार के साथ मीडिया ने कैप्चर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+