ENG vs SA: बैजबॉल वालों को अब बाय-बाय, सबसे बड़ी हार के बाद फैन्स ने इंग्लैंड का उड़ाया मज़ाक
England vs South Africa: इंग्लैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्ड कप हार मिली है। वर्ल्ड कप में इससे पहले कभी इंग्लैंड को 229 रनों से हार का सामना नहीं करना पड़ा था। इस बार दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने इंग्लैंड को चारों खाने चित करते हुए बुरी तरह पटखनी दे डाली।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था और यहीं गलती हुई। हालांकि क्विंटन डी कॉक 4 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन यहीं से मैच में धमाका शुरू हुआ। रीज हेंड्रिक्स और वैन डर डुसेन ने मिलकर शानदार शतकीय भागीदारी कर दी। दोनों ने क्रमशः 85 और 60 रन बनाए।

हेनरिक क्लासेन ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए महज 61 गेंदों में शतक जमा दिया। वह 109 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए और उनके साथ मार्को यानसेन ने भी अलग ही प्रभावित किया।
मार्को यानसेन ने भी तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए गदर मचा दिया। वह अंत तक क्रीज पर टिके और और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। यानसेन ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 75 रनों की नाबाद पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट पर 399 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम महज 170 रन बनाकर आउट हो गई।
इंग्लैंड की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। फैन्स की तरफ से इंग्लैंड की टीम का मज़ाक भी बनाया गया। यह भी कहा गया कि बैजबॉल क्रिकेट खेलने वालों का हाल काफी बुरा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications