फिटनेस-फॉर्म जबरदस्त, घरेलू टूर्नामेंट में भी बरसाए रन, Ishan Kishan से जो कहा, वो किया फिर बाहर क्यों?
Ishan Kishan, Latest News in Hindi: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक समय भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। ईशान किशन को बाहर करने की वजह उनका घरेलू टूर्नामेंट ना खेलना माना जा रहा था। लेकिन ईशान किशन ने बुची बाबू टूर्नामेंट में बल्ले से तबाही से मचाते हुए शतक ज़ड़ दिया था। बुची बाबू टूर्नामेंट के अलावा ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में बल्ले से दम दिखाया।
फॉर्म और फिटनेस को किया साबित
ईशान किशन के दमदार प्रदर्शन ने उनकी फॉर्म और फिटनेस को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दे दिया है। ऐसे में अब आखिर क्यों ईशान किशन को चयनकर्ता टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं इस बात पर चर्चाएं जोरों पर है। ईशान किशन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगा चुके हैं। ईशान ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 126 गेंदों पर 200 रन बनाए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 138 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था।

फैंस पूछ रहे हैं कई तरह के सवाल
बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज में भी जगह नहीं मिलने पर ईशान किशन को लेकर कई फैंस कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। सबसे पहला सवाल तो यही है कि क्या ईशान किशन का करियर खत्म हो गया है? क्योंकि लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को चुना जा सकता था, लेकिन चयनकर्ताओं ने ऐसा नहीं किया।
लंबे समय से टीम से बाहर
भारत के लिए ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल नंवबर में खेला था। इसके बाद से ही उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने शतक जड़ा था। टी-20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया तो सबको उम्मीद थी कि ईशान किशन की वापसी होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
कितनी है किशन की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन की नेटवर्थ करीब 62 करोड़ रुपए के करीब है। आईपीएल में उनको 15.25 करोड़ रुपए की सैलरी दी जाती है। जब वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा थे। तब बीसीसीआई से भी उन्हें पैसे मिला करते थे। अगर मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए ईशान किशन को रिटेन करती है तो फिर उन्हें 14 या 11 करोड़ मिल सकते हैं। अगर मुंबई उन्हें रिलीज करती है तो ऐसे सूरत में ऑक्शन में उन पर छप्पर फाड़कर पैसे बरस सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications