'19 मिनट वाली वीडियो देखी कि नहीं,' लाइव मैच में सूर्यकुमार यादव से फैंस का अजीब सवाल, कप्तान का जवाब वायरल
Suryakumar Yadav: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव सुर्खियों में आ गए। हाल ही में उन्हें इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया, जहां रोहित शर्मा भी हिस्सा ले चुके हैं। मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने मैदान पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी।
दरअसल, बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे सूर्यकुमार यादव से कुछ फैन्स ने अचानक एक अजीब सवाल पूछ लिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक 19 मिनट के MMS को लेकर फैन्स ने सीमा रेखा के पास खड़े सूर्या को बार-बार आवाज़ दी। पहले तो सूर्या को लगा कि शायद कोई सामान्य बात होगी, इसलिए उन्होंने पीछे मुड़कर देखा कि फैन्स क्या कहना चाहते हैं।

लेकिन जैसे ही सवाल उनके कानों तक पहुंचा "सूर्या भाई, 19 मिनट वाली वीडियो देखी क्या?" ऐसा सुनते ही वह एक पल के लिए हैरान रह गए। इस अप्रत्याशित सवाल को सुनते ही सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई। बिना कोई प्रतिक्रिया दिए, उन्होंने शांति से दोबारा मैदान की ओर ध्यान लगा लिया और फील्डिंग में व्यस्त हो गए।
इस पूरे वाकये का वीडियो किसी दर्शक ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स सूर्यकुमार यादव के संयम और सादगी भरे रवैये की तारीफ कर रहे हैं। मैदान पर इस तरह के अनोखे सवालों के बावजूद सूर्या का शांत रहना और प्रोफेशनल अंदाज़ में खेल पर फोकस बनाए रखना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications