चोटिल होने की खबरों के बीच लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे कोहली, फैंस बोले- भाई तू रिटायरमेंट ले ले

लंदन, जुलाई 12। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खराब प्रदर्शन के बीच फैंस को भड़कने का एक और मौका दे दिया है। दरअसल, आज इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पहला वनडे मैच खेलना है और मैच से पहले यह खबर आई थी कि विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो आज का मुकाबला शायद नहीं खेल पाएंगे, लेकिन चोट की इस खबर के बीच विराट कोहली को लंदन की सड़कों पर फैमिली के साथ घूमते हुए देखा गया है। हालांकि विराट के चोटिल होने की कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं हुई थी।

लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुए विराट कोहली

लंदन की सड़कों पर स्पॉट हुए विराट कोहली

सोशल मीडिया पर अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ लंदन की सड़कों पर स्पॉट किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार का है, जिस दिन यह खबर आई कि विराट पीठ की चोट की वजह से ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए हैं और हो सकता है कि वो पहला वनडे मैच भी ना खेलें। खबरों के मुताबिक, विराट को ग्रोइन इंजरी हुई है, जो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी।

कोहली को घूमते देख भड़के लोग

कोहली को घूमते देख भड़के लोग

विराट कोहली का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस आगबबूला हो गए हैं। एक यूजर का कहना है, "भाई तू रिटायर हो जा, तेरी वजह से कितने लोगों का करियर अटका हुआ है।" एक अन्य यूजर ने ग्रोइन इंजरी को परिभाषित करते हुए लिखा है, "जब कोई शख्स इस इंजरी से गुजर रहा होता है तो उसे बहुत दर्द होता है। वो व्यक्ति ठीक से चल-फिर नहीं सकता, लेकिन कोहली तो आराम से लंदन की सड़कों पर घूम रहे हैं, यह बताता है कि चोट एक दिखावा है।

विराट फॉर्म की वजह से हैं निशाने पर

विराट फॉर्म की वजह से हैं निशाने पर

आपको बता दें कि विराट कोहली पहले ही अपने खराब प्रदर्शन की वजह से आलोचकों के निशाने पर हैं। विराट कोहली किसी भी फॉर्मेट में रन बनाने के लिए लंबे समय से जूझ रहे हैं। पूरा आईपीएल इसी इंतजार में निकल गया था कि विराट इस मैच में रन बनाएंगे, लेकिन आईपीएल में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। फिर कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। इसके बाद दोनों टी20 मुकाबलों में भी विराट का खराब फॉर्म जारी रहा। विराट कोहली के बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाए तीन साल से अधिक का समय हो गया है। 2019 में उन्होंने आखिरी शतक लगाया था।

ये भी पढ़ें: कोहली के बचाव में आए सुनील गावस्कर, कहा- रोहित रन नहीं बनाते तो उन्हें बाहर करने की बात क्यों नहीं होती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+