कोहली के बचाव में आए सुनील गावस्कर, कहा- रोहित रन नहीं बनाते तो उन्हें बाहर करने की बात क्यों नहीं होती?

नई दिल्ली, जुलाई 12। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली का बचाव किया है। दरअसल, खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट को अब टीम से बाहर किए जाने की मांग हो रही है। कपिल देव ने भी विराट को टीम से बाहर कर उनकी जगह उन खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही थी, जो 3 नंबर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच सुनील गावस्कर ने विराट का बचाव करते हुए कहा है कि कोहली को टीम से बाहर किए जाने के बारे में सोचना अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि कोहली टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

रोहित और अन्य खिलाड़ियों ने भी संघर्ष किया है- गावस्कर

रोहित और अन्य खिलाड़ियों ने भी संघर्ष किया है- गावस्कर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील गावस्कर ने कहा है कि वो मानते हैं कि विराट अभी अपने खराब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन विराट से पहले रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी भी ऐसे ही दौर से गुजर चुके हैं और उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष किया है, इसलिए विराट को थोड़ा समय दिया जाना चाहिए, वो अच्छा प्रदर्शन जरूर करेंगे। आपको बता दें कि कपिल देव और सहवाग जैसे पूर्व महान खिलाड़ी टी20 टीम में कोहली की जगह को लेकर सवा खड़े कर चुके हैं।

रोहित को बाहर करने की बात नहीं होती- गावस्कर

रोहित को बाहर करने की बात नहीं होती- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म की तुलना रोहित शर्मा से करते हुए कहा है, "मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि जब रोहित शर्मा रन नहीं बनाते हैं तब कोई टीम से बाहर करने की बात क्यों नहीं करता है? रोहित के अलावा अन्य खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा होता है। विराट को बस अपने बल्ले को गेंद स्विंग होने से पहले स्विंग करना है, तो फिर वो जरूर सफल होंगे।"

चयनकर्ता भी दे रहे हैं विराट को मौका- सुनील

चयनकर्ता भी दे रहे हैं विराट को मौका- सुनील

सुनील गावस्कर ने आगे कहा है अगले 2 महीने के अंदर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन होगा। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास विराट को मौका देना का पर्याप्त समय है, हमारे पास एक अच्छी चयन समिति है, जो इस बारे में सोच रही है कि विराट को टी20 वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त समय दिया जाए। गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में फॉर्म हासिल करने का एक सुनहरा मौका है।

3 साल पहले विराट ने बनाया था शतक

3 साल पहले विराट ने बनाया था शतक

आपको बता दें कि विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। पूरा आईपीएल इसी इंतजार में निकल गया था कि विराट इस मैच में रन बनाएंगे, लेकिन आईपीएल में उनके बल्ले से रन नहीं निकले। फिर कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। इसके बाद दोनों टी20 मुकाबलों में भी विराट का खराब फॉर्म जारी रहा। विराट कोहली के बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाए तीन साल से अधिक का समय हो गया है। 2019 में उन्होंने आखिरी शतक लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+