एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे धोनी, माही ने फैन को पाँव छूने से रोका, देखें वीडियो
MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको दुनिया के हर कोने से सम्मान मिलता है। उनके चाहने वाले कहीं भी मिल जाते हैं। फैन्स उनकी एक झलक देखने के लिए लालायित रहते हैं। धोनी ने अपने बर्ताव से उन फैन्स को कमाया है। करियर में काफी कुछ पाने वाले धोनी ने फैन्स भी उसी तरह प्राप्त किये हैं।
धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक फैन ने उनके पाँव छूने का प्रयास किया। धोनी उनको रोकते हुए हाथ मिला लेते हैं। हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन माही ने दिल जीतने वाला काम किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला फैन धोनी के पास जाकर उनके पाँव छूने का प्रयास करती हैं। तुरंत धोनी इस फैन को रोकते हैं। इसके बाद धोनी ने इस फैन से हाथ मिलाने के लिए कहा। हाथ मिलाने के बाद फैन के साथ वह फोटो भी खिंचाते हैं।
भारत के लिए धोनी ने तीनों प्रारूप में कप्तानी की है। वनडे और टी20 वर्ल्ड कप भारत ने उनकी कप्तानी में जीते हैं। इसके अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भी भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही मिला था। आईपीएल में भी वह सफल कप्तान रहे हैं।
इस साल समाप्त हुए आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दर्ज करने का मौका मिला था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार खिताबी जीत दर्ज की है। वह इस मामले में रोहित शर्मा के बराबर आ गए हैं। धोनी को चेन्नई के फैन्स काफी ज्यादा पंसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications